नासिर खान फर्जी सील, मुहर से चला रहे थे नकली वक्फ बोर्ड, दर्ज किया केस

Sanjay Gupta | Dec 23, 2024, 21:08 IST
Indore Nasir Khan fake seal stamp MP Waqf Board Photograph: (the sootr)
मध्‍य प्रदेश के इंदौर में नासिर खान समानांतर फर्जी वक्फ बोर्ड चला रहा था। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनव्वर पटेल की जांच के बाद इंदौर के संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Indore : वक्फ बोर्ड को लेकर एक बड़ी कार्रवाई नासिर खान उर्फ नस्सू पर हुई है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनावर पटेल द्वारा कराई गई जांच के बाद इसमें इंदौर पुलिस संयोगितागंज को शिकायत दी गई। इस पर नासिर खान पर केस दर्ज कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।



इन धाराओं में किया गया केस

वक्फ बोर्ड की ओर से आवेदक मोहम्मद उस्मान पिता मोहम्मद हासिम की शिकायत पर पुलिस ने नासिर खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत 22 दिसंबर की रात को यह केस दर्ज किया गया है।



Indore Nasir Khan fake seal stamp
Indore Nasir Khan fake seal stamp

नकली वक्फ बोर्ड चलाने की शिकायत

शिकायत में है कि नासिर खान द्वारा समानांतर नकली वक्फ बोर्ड संचालित किया जा रहा था। नासिर खान पूर्व अध्यक्ष मस्जिद रंगरेजान कढ़ाव घाट द्वारा वक्फ बोर्ड के कार्यालयीन दस्तावेज, लेटर हेड, सील, मोहर आदि की कूटरचना कर उनके आधार पर कमेटी आदेश बनाने और वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अनाधिकृत रखने और वक्फ की संपत्ति को अन्य लोगों के जरिए हानि पहुंचाई गई। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में खेल किया गया। वक्फ बोर्ड के नकली आदेश बनाए गए।



दस साल पुरानी थी शिकायत

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनावर पटेल ने कहा कि आखिर 10 साल पुरानी शिकायत पर कार्रवाई हुई। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पता चला है कि पुलिस की छापेमारी में नकली वक्फ बोर्ड के जाली दस्तावेज और फर्जी मोहरें बरामद हुईं। वक्फ माफिया ने वक्फ बोर्ड को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब उन पर शिकंजा कसना शुरू हुआ है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Indore News
  • MP Waqf Board
  • एमपी वक्फ बोर्ड
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • वक्फ बोर्ड
  • waqf board