इंदौर में NEYU की न्याय यात्रा रोकने पुलिस बल तैनात, 15 से ज्यादा छात्र नेता गायब

Sanjay Gupta | Jul 23, 2026, 15:03 IST
इंदौर में NEYU की न्याय यात्रा
इंदौर में छात्रों (NEYU) की न्याय यात्रा 3.0 रोकने के लिए सुबह से ही भंवरकुआं चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां पुलिस के वाहन तैनात हैं और पुलिसकर्मी डंडे लेकर खड़े हैं। फिलहाल यात्रा नहीं निकली है।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (Indore NEYU) ने 23 जुलाई की दोपहर 1 बजे से न्याय यात्रा का आह्वान किया था, लेकिन यात्रा नहीं निकल सकी है।



सुबह दस बजे से ही पुलिस बल डीडी गार्डन से लेकर पूरे भंवरकुआं चौराहा क्षेत्र में तैनात हो गया था। हालत यह थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता था।



72bffba1-5f3


15 छात्र नेता गायब

वहीं एनईवाययू से जुड़े छात्र नेताओं ने बताया कि उनके 15 नेता गायब हैं। या तो पुलिस ने उन्हें उठा लिया है या पुलिस उन्हें तलाश कर रही है जिससे वे कहीं अंडरग्राउंड हैं।



हालत यह है कि मंजूरी नहीं दी गई और वहां दस लोगों को भी जमा नहीं होने दिया जा रहा है। इसके पहले रात को ही राधे जाट, सुरेंद्र यादव एवं अन्य नेताओं को उठाने के आरोप संगठन के ही रणजीत किसानवंशी ने वीडियो जारी कर लगाए थे। अब वह भी गायब हैं।



dce7a38a-c78


यहां से निकलने वाली थी यात्रा

यह शांतिपूर्ण न्याय यात्रा दीनदयाल गार्डन (भोलाराम उस्ताद मार्ग) से महात्मा गांधी प्रतिमा, रीगल स्क्वेयर तक प्रस्तावित थी। किंतु यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।



आरोप है कि संगठन के कई छात्र नेताओं को एक-एक कर उठाना शुरू कर दिया। सुबह से यात्रा का नेतृत्व कर रहे अन्य छात्र नेताओं को भी अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया, जिससे शांतिपूर्ण मार्च को रोक दिया गया।



54ea4fad-eda


यह बोला संगठन

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन का कहना है कि, लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और युवाओं को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। संगठन ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन युवाओं की आवाज को दबाने के लिए दमन का रास्ता अपनाएंगे, तो इससे युवाओं के आक्रोश को और बल मिलेगा।



संगठन ने मांग की है कि हिरासत में लिए गए सभी छात्र नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही छात्रों की लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान किया जाए।



ये खबरें भी पढ़िए...

नीट पेपर लीक पर भोपाल में सियासी भूचाल, कांग्रेस आज करेगी पैदल मार्च



शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने 100 शहरों में आंदोलन करेगी कांग्रेस



एमपी पुलिस प्रमोशन: प्रधान आरक्षक बने सैकड़ों पुलिसकर्मी, आदेश जारी



MP EOW की सुस्त चाल, 23 हजार से ज्यादा शिकायतें, पर कोर्ट में सिर्फ 8 चालान पेश



Tags:
  • न्याय यात्रा
  • NEYU
  • नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन
  • Indore NEYU
  • शिक्षा व्यवस्था