इंदौर में 10वीं के दो छात्रों ने अपने ही साथी का न्यूड वीडियो बनाकर किया वायरल, पाक्सो-जेजे, आईटी एक्ट में केस

Sanjay Gupta | Oct 06, 2024, 20:40 IST
Nude Video Viral
दसवीं के दो नाबालिग छात्रों ने अपने ही नाबालिग दोस्त का न्यूड वीडियो बना लिया। कुछ दिन पहले इसे वायरल कर दिया। इसके बाद यह पिता को मिला। मामला अब थाने पहुंच गया है।

INDORE : इंदौर में दसवीं के दो नाबालिग छात्रों ने अपने ही नाबालिग दोस्त का न्यूड वीडियो बना लिया। कुछ दिन पहले इसे वायरल भी कर दिया। इसके बाद यह पिता को मिला। मामला अब थाने पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी छात्रों के पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।



इन सभी धाराओं में केस दर्ज

आरोपी दोनों छात्रों पर जुवेनाइल एक्ट, आईटी एक्ट और साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। इन धाराओं में केस दर्ज होने के बाद तेजाजीनगर पुलिस ने आरोपी छात्रों और उनके परिजनों को बुलाकर पूछताछ भी की। दोनों को नोटिस जारी कर दिए हैं।



मार्च माह में बनाया था वीडियो

तेजाजी नगर पुलिस टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया कि पीड़ित दसवीं क्लास का छात्र है। पिता को जब यह वीडियो मिला तो उसने बच्चे से पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि मामला 20 मार्च का है। वह लिंबोदी में टर्फ था, तब दो दोस्तों ने पकड़ा और तीसरे ने वीडियो बना लिया। कुछ दिन पहले इसमें किसी ने उसे कुछ ग्रुप पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह मामला पिता के संज्ञान में आया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर क्राइम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • न्यूड वीडियो वायरल
  • तेजाजी नगर