एकतरफा प्यार में रची साजिश, साउथ की मूवी से आइडिया लेकर युवती को लगवाया संक्रमित इंजेक्शन, जमानत खारिज
संजय गुप्ता@ INDORE.
एकतरफा जानलेवा प्यार… एक युवक ने इस प्यार में अजीबोगरीब घटना को अंजाम दे दिया। युवक ने एक अस्पताल से संक्रमित खून लिया, इससे इंजेक्शन को संक्रमित किया और प्यार ठुकराने वाली युवती को लगवा दिया। अब जिला कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है।
घटना सराफा क्षेत्र में हुई थी
करीब तीन माह पहले घटना 13 मार्च को सराफा में हुई थी। युवती अपनी सहेली के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। तभी दो आरोपी आकाश और रोहन ने उसे रोककर संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गए। मामले में पुलिस ने एमआरटीबी की सफाईकर्मी महिला, उसके पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
यह है मास्टरमाइंड- साउथ की फिल्म से लिया आइडिया
इसमें मास्टमाइंड किशोर राजकुमार है, जिसने आकाश और रोहन को पैसे देकर यह कराया था। वह अभी जेल में है। उसने एक तरफा प्यार में यह साजिश रची थी। वह अकसर युवती का पीछा करता था। युवती द्वारा प्यार से इनकार करने पर जान से मारने की धौंस देता था। उसने कबूला था कि उसने साउथ की एक फिल्म देकर साथी लोकेश व अन्य के जरिए घटना को अंजाम दिया था।
इसमें यह है आरोपी और उनके काम
- किशोर- मास्टरमाइंड, इसने साउथ की फिल्म देखकर षड़यंत्र रचा
- संजय राजू- इसने 15 हजार के लिए संक्रमित इंजेक्शन और खून का इंतजाम किया
- शैलेंद्र चंदेले- इसने लोकेश किशोर और उसकी पत्नी संगीता के जरिए खून और इंजेक्शन का इंतजाम किया
- लोकेश किशोर और संगीता- लोकेश ने संगीता के जरिए मृत व्यक्ति का ब्लड मगंवाया और शैलेंद्र को दिया
- आकाश और रोहन- इन्होंने युवती को इंजेक्शन लगाने की वारदात को अंजाम दिया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक