स्वच्छ शहर लीग में टॉप-3 से बाहर हुआ इंदौर, सफाई जोड़ी में भी दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

Sanjay Gupta | Nov 11, 2026, 16:57 IST
स्वच्छ शहर लीग में इंदौर टॉप-3 से बाहर, सफाई जोड़ी की श्रेणी में भी अहमदाबाद-साणंद से पिछड़ा।
Indore falls out of the top 3 in the Swachh City League and also trails behind Ahmedabad-Sanand in the Cleanliness Duo Safai Jodi category.
INDORE. स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इस बार इंदौर को झटका लगा है। लगातार सफाई के मामले में देशभर में पहचान बनाने वाला इंदौर स्वच्छ शहर लीग की Top-3 Ranking में जगह नहीं बना पाया। इस कैटेगरी में नवी मुंबई को पहला, सूरत को दूसरा और विजयवाड़ा को तीसरा स्थान मिला है।

वहीं, स्वच्छ शहर जोड़ी में भी इंदौर और देपालपुर को दूसरा पुरस्कार मिला है। इस कैटेगरी में अहमदाबाद और साणंद की जोड़ी पहले नंबर पर रही।



स्वच्छ शहर लीग में इंदौर टॉप-3 से बाहर

इस बार स्वच्छ शहर लीग में नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया है। सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा। इंदौर इस कैटेगरी में पहले तीन शहरों में जगह नहीं बना सका । हालांकि, इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को स्वच्छ शहर जोड़ी कैटेगरी में दूसरा Award मिला है।



यह पुरस्कार नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने लिया।



जबलपुर को दूसरा स्थान, उज्जैन और देवास पहले नंबर पर

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में विशाखापट्टनम को पहला स्थान मिला है। जबलपुर दूसरे और लखनऊ तीसरे नंबर पर रहा।



वहीं, 3 से 5 लाख आबादी वाले शहरों में उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ को दूसरा और गुंटूर को तीसरा स्थान मिला है।



50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश का देवास पहले नंबर पर रहा। इस कैटेगरी में दिल्ली को दूसरा और सागर को तीसरा स्थान मिला है।



बुधनी को तीसरा स्थान, रीवा बना सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट सिटी

20 से 50 हजार आबादी वाले स्वच्छ शहरों की कैटेगरी में महाराष्ट्र के वीटा को पहला और ओडिशा के अस्का को दूसरा स्थान मिला है। वहीं, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश के बुधनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा स्वच्छ रिवर फ्रंट सिटी कैटेगरी में रीवा को पहला पुरस्कार मिला है।



इंदौर की रैंकिंग ने बढ़ाई चर्चा

इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के जबलपुर, उज्जैन, देवास, सागर, बुधनी और रीवा ने अलग-अलग कैटेगरी में स्थान हासिल किया है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर की Ranking को लेकर हो रही है।



इंदौर स्वच्छ शहर लीग के टॉप-3 से बाहर रहा। वहीं, स्वच्छ शहर जोड़ी में अहमदाबाद-साणंद ने पहला स्थान हासिल किया और इंदौर-देपालपुर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

Tags:
  • स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड 2025-26
  • स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड
  • इंदौर
  • स्वच्छ शहर लीग
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सांसद शंकर लालवानी
  • निगमायुक्त क्षितिज सिंघल
  • अपर आयुक्त प्रखर सिंह