बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

Sanjay Gupta | Published:
बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री ऋषि सिंह खनूजा ने पलासिया टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी पर कांग्रेस नेताओं से करीबी के आरोप लगाए हैं।
Former BJP office secretary Rishi Singh Khanuja has accused Palasia police station in-charge Surendra Singh Raghuvanshi of having close ties with Congress leaders. The officer linked the allegations to a drink-and-drive crackdown.
Indore. बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के करीबी ऋषि सिंह खनूजा ने इंदौर के पलासिया टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी को सस्पेंड करने की मांग की है। उन पर खनूजा ने कांग्रेस नेताओं के करीबी होने और लगातार उनके संपर्क में होने के आरोप लगाए हैं। वहीं टीआई ने इन आरोपों को लेकर यह कहा।

खनूजा की पोस्ट से पुलिस विभाग में हड़कंप

इंदौर बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री ऋषि सिंह खनूजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट रविवार को डाली। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। इसमें टीआई पलासिया सुरेंद्र सिंह रघुवंशी पर कांग्रेस नेताओं के साथ लगातार संपर्क में रहने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दम दिखाने की बात कही गई है। वहीं टीआई ने खनूजा की पोस्ट के पीछे का कारण बताया।



मैं जीतू पटवारी की कृपा से हूं

खनूजा ने सीएम डॉ. मोहन यादव के नाम पर यह पोस्ट की है और टीआई को कांग्रेस का एजेंट बताते हुए तुरंत हटाने की मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि टीआई खुलेआम कहते हैं कि आज मैं जो कुछ भी हूं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कृपा से हूं।



ऋषि सिंह खनूजा

लगातार कांग्रेस नेताओं से संपर्क

आगे लिखा है कि टीआई की कार्यप्रणाली को लेकर यह भी शिकायत है कि वह कांग्रेस नेताओं से लगातार संपर्क में रहते हैं, दिन में कई बार घंटों फोन पर बातचीत करते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि थाना जनता की सेवा के स्थान पर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है।



फोन कॉल डिटेल की जांच की जाए

यह भी लिखा है कि मेरा माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि पलासिया टीआई के व्यक्तिगत व सरकारी मोबाइल नंबरों की नियमानुसार कॉल डिटेल (सीडीआर) निकलवाकर निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जिससे सच्चाई सामने आ सके। साथ ही टीआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का कष्ट करें।



हां, मैंने पोस्ट डाली है- खनूजा

इस मामले में द सूत्र को खनूजा ने पोस्ट डालने की पुष्टि की है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने जीतू पटवारी की कृपा होने की बात कही है। थाना लगातार कांग्रेस नेताओं का अड्डा बन रहा है। टीआई तीन-तीन फोन रखते हैं। इनकी जांच हो तो सब खुलासा हो जाएगा।



ड्रिंक एंड ड्राइव के केस में दबाव के लिए

वहीं टीआई रघुवंशी ने कहा कि शनिवार रात को ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर थाना स्तर पर भारी कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में उनके करीबी भी थे। फोन आए थे, मना कर दिया गया था, शराब के केस में गाड़ी नहीं छोड़ी जाती है। यह शायद उसी बात की अभिव्यक्ति है।



बंटी नागर सुसाइड केस से थाना चर्चा में आया

इंदौर के बंटी नागर ने हाल ही में पलासिया में अपने ऑफिस में 27 सितंबर को सुसाइड कर लिया था। इस केस को लेकर भी पलासिया थाने पर काफी हलचल रही थी। इस केस को लेकर पहले लगातार बात उठी कि कई लोगों को नोटिस गया है। बिल्डर को कई लोगों द्वारा लेन-देन के लिए परेशान करने की बात आई। इसमें भूमाफिया और उसकी पत्नी का भी नाम आया। वहीं बंटी नागर के परिजनों ने भी कुछ लोगों के नाम बताए। लेकिन फिर मामला ठंडा हो गया।

Tags:
  • पलासिया टीआई
  • सुरेंद्र सिंह रघुवंशी
  • ऋषि सिंह खनूजा
  • जीतू पटवारी
  • इंदौर पुलिस
  • Indore News
  • Palasia Police Station
  • सीएम मोहन यादव