इंदौर पार्सल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 1 जून से करेगी ट्रक मालभाड़े में 20 फीसदी बढ़ोतरी

Sanjay Gupta | May 31, 2026, 09:52 IST
indore parcel transport association truck freight hike
इंदौर एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ऑनर्स ने 1 जून से ट्रक मालभाड़े में 20 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। डीजल, लेबर और अन्य खर्च बढ़ने को इसकी वजह बताया गया है। नई दरें सभी कंपनियों, डिपो, सीएंडएफ एजेंट और व्यापारिक संस्थाओं पर लागू होंगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • 1 जून से ट्रक मालभाड़ा 20 फीसदी बढ़ेगा।
  • इंदौर एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ऑनर्स ने फैसला लिया है।
  • डीजल, लेबर और बढ़ती महंगाई को वजह बताया गया है।
  • 26 मई की डीजल कीमतों के आधार पर संशोधन किया गया है।
  • नई दरें कंपनियों, डिपो, सीएंडएफ एजेंट और व्यापारिक संस्थाओं पर लागू होंगी।

महंगाई अब और बढ़ने वाली है। इंदौर एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ऑनर्स ने किराए में 20 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। इसके लिए सभी ट्रक संचालकों को पत्र जारी कर दिया गया है। एसोसिएशन ने 01 जून से ट्रक मालभाड़ा 20 फीसदी अधिक लेने के लिए कहा है।



यह लिखा गया पत्र

एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी और सचिव कपिल शर्मा ने यह पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है कि डीजल, लेबर और महंगाई के कारण 01 जून से परिवहन भाड़े में 20 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। मालभाड़े में संशोधन 26 मई को मौजूद डीजल की कीमत के आधार पर किया जा रहा है।



d921279e-2cd


परिवहन व्यवसाय को कई चुनौतियां: एसोसिएशन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि परिवहन व्यवसाय को कई चुनौतियां हैं। डीजल की अप्रत्याशित बढ़ी हुई कीमत, लेबर की समस्या और सामान्य महंगाई के कारण टायर, पार्ट्स आदि के महंगे होने का असर पड़ा है। यह फैसला विवश होकर लेना पड़ रहा है।



1 जून से इन सभी पर लागू होंगी

सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि नई संशोधित दरें 01 जून से लागू होंगी। ये सभी कंपनियों, डिपो, सीएंडएफ एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर्स व व्यापारिक संस्थाओं पर लागू होंगी। इसलिए सभी से अनुरोध किया गया है कि वे 01 जून से नए बिल संशोधित 20 फीसदी अधिक दरों पर बनाएं।



ये खबरें भी पढ़िए...



मध्यप्रदेश सिंहस्थ 2028: इंदौर में बनेंगे होल्डिंग एरिया, उज्जैन में भीड़ होने पर यहां रुकेंगे श्रद्धालु



MP News: इंदौर पुलिस को अब आईआईएम सिखाएगा आमजन से बात करने का तरीका



इंदौर के CARE CHL अस्पताल को बंद करने का नोटिस, निर्माण काम से मरीज थे परेशान



इंदौर शिवाजी मार्केट तोड़ने संभागायुक्त कोर्ट से निगम तक बनी रणनीति, हाईकोर्ट ने दिया झटका



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
  • कपिल शर्मा