इंदौर में पटवारी की रिश्वत का रेट एक बीघा का एक लाख रुपए, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
इंदौर में राजस्व कामों को लेकर लंबित केस बढ़ रहे हैं। इन्हें पूरा कराने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार मीटिंग ले रहे हैं। अधिकारियों को फटकार लेकर दुलार सब कुछ हो रहा है, लेकिन निचले स्तर पर महकमा सुनने को तैयार नहीं है। अब एक पटवारी की मांग से रिश्वत का रेट तक सामने आ गया है।
दो बीघा के काम के दो लाख रुपए
बात सनावदिया गांव की है। यहां पर फरियादी मोहन डाबी की दो बीघा जमीन है। तहसीलदार से आदेश होना था, वह हो गया। लेकिन इस आदेश को अमल करने के लिए पटवारी अनुशीलन जोसेफ ने उनसे दो लाख की मांग की।
इसके लिए वह लगातार उनसे मिला और हर बार कहा कि दो लाख दो फिर अमल करेंगे। दो बीघा जमीन के लिए दो लाख रुपए यानी प्रति बीघा 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई।
कलेक्टर ने हाथों-हाथ किया सस्पेंड
कलेक्टर शिवम वर्मा के पास यह शिकायत पहुंची। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम अजय शुक्ला से जानकारी मांगी गई। पटवारी जोसेफ की और भी शिकायतें थीं, एसडीएम ने सारी जानकारी कलेक्टर को दे दी। इसके बाद कलेक्टर ने हाथों-हाथ पटवारी को सस्पेंड (Indore News) कर दिया। कलेक्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शासन की जीरो टॉलरेंस नीति है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
ग्वालियर के जनकगंज थाने में ASI का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, SP ने किया लाइन अटैच
अनूपपुर पीएचई इंजीनियर को 30 हजार रिश्वत लेते EOW ने किया अरेस्ट
इंदौर में भूमाफिया के गुर्गों ने पुलिस पर किया हमला, जवानों के सिर फूटे, मामला दबाया
इंदौर के चर्चित कालरा विवाद में जीतू यादव को क्लीन चिट, बीजेपी में वापसी की उम्मीद