इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक को मिला धमकी भरा ई–मेल, दोपहर 2 बजे रिमोट से उड़ा देंगे बैंक

Vishwanath Singh | Apr 17, 2025, 14:08 IST
The Sootr
पुलिस अफसरों के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बैंक मैनेजर को धमकी भरा मेल मिला। इसमें दोपहर 2 बजे रिमोट कंट्रोल से ब्लास्ट करने की बात कही गई है।

इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई–मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सियागंज स्थित ब्रांच मैनेजर को यह ई-मेल मिला है। उस ई-मेल में रिमोट कंट्रोल के जरिए बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और फिर बैंक की तलाशी शुरू हो गई। हालांकि अभी तक बैंक से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।



2 बजे रिमोट से उड़ा देंगे बैंक

पुलिस अफसरों के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बैंक मैनेजर को धमकी भरा मेल मिला। इसमें दोपहर 2 बजे रिमोट कंट्रोल से ब्लास्ट करने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला सियागंज क्षेत्र के पीएनबी ब्रांच का है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर अज्ञात ई-मेल मिलने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। कोतवाली थाना पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम वहां पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक बैंक परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।



The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर चौराहों पर छांव के नाम पर हुए होर्डिंग घोटाले पर महापौर आए बचाव में, बैठक बुलाई



प्रारंभिक तौर पर ई–मेल फर्जी दिख रहा

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी विनोद कुमार दीक्षित ने बताया कि बैंक के मैनेजर को एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दोपहर 2 बजे बैंक को रिमोट कंट्रोल से उड़ाने की बात की गई थी। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।कोतवाली पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने बैंक परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर यह ईमेल फर्जी प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच और सेंट्रल कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में नरवाई जलाने पर 3 किसानों पर एफआईआर, 770 किसानों से वसूला 16 लाख 71 हजार अर्थदंड



इंदौर के स्कूलों को भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी इंदौर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों स्कूलों में बच्चों की छुट्‌टी कर बिल्डिंग खाली करा ली गई। जानकारी के अनुसार, इंदौर के खंडवा रोड स्थित एनडीपीएस और राऊ स्थित आईपीएस स्कूल को मंगलवार सुबह 5.59 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के डेली कॉलेज में 19 अप्रैल को होगा 'देवास कप' पोलो एग्जीबिशन मैच, शामिल होंगे देशभर के खिलाड़ी



भोपाल में भी मिला था धमकी भरा ई–मेल

इसके पूर्व भोपाल के दो स्कूलों और एक राष्ट्रीय लैब को 10 मार्च को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। बड़वई स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल और टीटी नगर स्थित सेंट मेरी स्कूल को धमकी दी गई कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। वहीं, खजूरी क्षेत्र में स्थित नेशनल फोरेंसिक लैब के बाहर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना मिली।



यह खबर भी पढ़ें...कांग्रेस की बैठक में दो बड़े नेता आपस में भिड़े



एचपीसीएल को भी बम से उड़ाने की मिल चुकी है धमकी

इंदौर के एचपीसीएल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। यह धमकी प्लांट के अफसरों को एक ई–मेल के जरिए भेजी गई थी। इसमें बताया गया था कि आतंकवादी अफजल गुरू को दी गई फांसी का बदला लिया जाएगा। इस धमकी भरे ई–मेल के बाद प्लांट पर एसडीएम घनश्याम धनगर और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम पहुंची थी और पूरे प्लांट की सर्चिंग की थी। चेकिंग के दौरान सब सामान्य मिला था। इस मामले में सभी संदिग्धों की गहन जांच की जा रही है, और जल्द ही इसके पीछे के मास्टरमाइंड का खुलासा होने की उम्मीद है।





Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • धमकी
  • बम
  • ईमेल