इंदौर में अनूठा चोर, केवल बोहरा समाज के घरों में ही करता है चोरी, कारण भी अनूठा

Sanjay Gupta | Jul 05, 2026, 14:15 IST
इंदौर का अनोखा चोर
इंदौर पुलिस ने एक चोर पकड़ा है। जब जांच की तो सामने आया कि यह चोर केवल एक धर्म विशेष के लोगों के यहाँ ही चोरी करता था। इसका जब कारण पूछा तो चोर ने जो कारण बताया वह भी अनूठा था।

इंदौर की सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर चोर बुरहानुद्दीन को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार यह केवल बोहरा समाज के घरों को ही निशाना बनाकर चोरी करता था।



यह जानकर हैरानी होगी की वह खुद भी बोहरा समाज से ही है। जब पुलिस ने इसका कारण पूछा तो इसने इन चोरियों कारण भी एकदम हटकर बताया।



इसलिए इस समाज को कर रहा था टारगेट

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि यह रात को नौ से साढ़े नौ बजे के बीच बोहरा समाज के घरों को चोरी के लिए निशाना बनाता था।



चोर ने बताया कि वह भी इसी धर्म से है तो उसे पता है कि शुक्रवार को इस समय घर के सभी लोग मस्जिद में नमाज के लिए जाते हैं और घर खाली रहते हैं। इसलिए उसने यह समय और इन घरों को चुना था।



89166257-835


पुलिस ने यह बताया

टीआई कोतवाली रविंद्र पाराशर ने चोर के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार, आरोपी चोर को पता था कि शुक्रवार को पारंपरिक रूप से नमाज का एक निश्चित समय होता है। इसके दौरान पूरा परिवार मस्जिद जाता है।



इसी का फायदा उठाकर वह क्षेत्र के सूने मकानों की रेकी करता था और ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले जाता था। हाल ही में 11 जून को भी उसने इसी तरह एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से चोरी का लगभग छह लाख रुपए मूल्य का सामान बरामद किया गया है।



ये खबरें भी पढ़िए...

पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था गाड़ी, एमपी पुलिस ने पकड़ा घूमने का शौकीन चोर



इंदौर में धराया संडे को चोरी करने वाला चोर, बुलेट चुराने राजस्थान से आता था



क्राइम न्यूज: चोरी करने गए युवक का हाथ जाली में फंसा, सुबह पुलिस ने आकर निकाला



पेट्रोल भरवाने उतरी पुलिस तो इतने में गाड़ी लेकर नौ दो ग्यारह हुए बाप-बेटे



Tags:
  • इंदौर
  • क्राइम न्यूज
  • कोतवाली थाना
  • बोहरा समाज
  • शातिर चोर