इंदौर पुलिस ने किया 76 किलो चांदी की डकैती डालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Jun 21, 2025, 19:37 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर पुलिस ने 3 जून को एक व्यक्ति को अपहरण कर 76 किलो चांदी (कीमत 74.37 लाख) की डकैती मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डकैती डालने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

INDORE. इंदौर पुलिस ने 3 जून को एक व्यक्ति को अपहरण कर 76 किलो चांदी (कीमत 74.37 लाख) की डकैती मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डकैती डालने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



यह हुई थी घटना

पुलिस थाना संयोगितागंज क्षेत्रातंर्गत दिनांक 03.06.2025 को नायरा पेट्रोल पंप के सामने से फरियादी भ्रमप्रकाश सिसोदिया निवासी ग्राम हसनपुर वारु तहसील सादाबाद जिला हाथरस उ.प्र. वर्तमान गोरुकुंड चौराहा अहिल्यापुरा रोड़ इंदौर से अज्ञात लोगो द्वारा अपहरण कर लिया गया।



उसके पास 76 किलो 280 ग्राम चांदी के पार्सल कीमती करीबन 74,37,000 रुपए, एक मेस्ट्रो स्कूटी कीमती करीबन 50,000 रुपए व एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल फोन कीमती करीबन 3,000 रुपए तथा नगदी करीबन 3,200 लूट कर ले गएथे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना संयोगितागंज पर अपराध क्रं. 201/2025 धारा 310(2),140(3),312,319 (2) बीएनएसएस का पंजीबद्ध किया था।



यह खबरें भी पढ़ें...



अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 245 हाईवा रेत जब्त



फिल्मी स्टाइल में बाजार से नाबालिग का अपहरण की कोशिश, पीड़िता ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान



पुलिस कमिश्नर सिंह ने बनाई थी टीम

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय (कानून व्यवस्था) इंदौर अमित कुमार सिंह के द्वारा शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।



डीसीपी जोन 3 हंसराज सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3 रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज तुषार सिंह के द्वारा थाना प्रभारी संयोगितागंज सतीश कुमार पटेल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।



सीसीटीवी फुटेज निकालकर पहुंची टीम

उक्त निर्देशों पर पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में कार्यवाही करते हुये घटना स्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें एक कार से कुछ अज्ञात व्यक्ति उत्तरकर एक एक्टीवा चालक के साथ यह घटना करते हुए दिखे। पूछताछ के बाद टीम ने बाहर राज्य जिला आगरा उत्तर प्रदेश मे जाकर टेक्निकल जानकारी व मुखबिरी के आधार पर संदिग्ध आकाश सिसोदिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम नगला माहाराम थाना खन्दौली जाल आगरा (उ.प्र.) को पकडा गया। सिसौदिया ने अन्य आरोपियों की जानकारी दी गई व बताया गया कि उक्त डकैती की घटना में उसके द्वारा अपने अन्य 8 साथियों के साथ मिलकर बाहर राज्य उत्तर प्रदेश मे रहकर ही उक्त घटना की साजिश रची गई।



यह खबरें भी पढ़ें...



उज्जैन महाकाल: रूम बुकिंग के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने 9 फर्जी वेबसाइटों को कराया बंद



मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, इस विभाग में निकली 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती



माल बेचने इंदौर आए बाकी साथी, धरे गए

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की उक्त फरार आरोपी पकड़ने जाने के डर से व डकैती डालकर लूटे गए माल को जल्द से जल्द खपाने के उद्देश्य से इंदौर पहुंचने वाले है। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के अन्य फरार आरोपी 1. हेमन्त राजपूत उम्र 19 साल निवासी ग्राम किरावली हब्बापुरा विकास नगर कालोनी थाना तिरावती जिला आगरा (उप्र.), 2. निक्की बग्घा (जाट) उम्र 20 साल निवासी ग्राम सिकरोदा थाना फतेहपुर सिकरी तहसील किरावली जिला आगरा उप्र., 3. नितिन जट्टा उम्र 19 साल निवासी ग्राम नगला जट्टा तहसील भरतपुर थाना चिकसाना जिता भरतपुर राजस्थान, 4. विवेक पोनिया उम्र 21 साल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना टुंडता जिला फिरोजाबाद उप्र., 5. गौरव सिसोदिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम सांता पोस्ट वेरावती तहसील किरावती थाना अचनेरा जिला आगरा उप्र., 6. अनुज उर्फ अन्नु कुंतल उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिकरोदा तहसील किरावली थाना फतेहपुर सिकरी जिला आगरा उप्र, 7. विनोद कुमार उम्र 47 साल निवासी सिकरोदा तहसील किरावली थाना फतेहपुर सिकरी जिला आगरा उप्र की धरपकड़ कर गिरफ्तार किया गया।





police commisonar in press confrenss


पुराने कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

आरोपी द्वारा उक्त घटना की साजिश आरोपी गौरव सिसोदिया (जो की फरियादी की दुकान पर कुछ समय पूर्व काम करके गया था, जिसे दुकान से चांदी को लाने ले जाने के सम्बंध मे सम्पूर्ण जानकारी थी।) के द्वारा की गई बताया गया। जानकारी के आधार पर गौरव सिसोदिया, आकाश सिसोदिया ने अपने साथी आरोपीगण निक्की बग्घा, नितीन जट्टा, विवेक, अनुज उर्फ अन्नु, हेमन्त, पुष्पेन्द्र व आकाश पंडित के साथ मिलकर बाहर राज्य आगरा उत्तर प्रदेश में रहकर ही डकैती की योजना बनाई गई व आरोपी गौरव सिसोदिया द्वारा फरियादी का फोटो वाहन नम्बर व आने जाने का समय व जानकारी सभी आरोपीगणों से साझा की गई। उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी संयोगितागंज निरीक्षक सतीश कुमार पटेल, उप निरीक्षक अरविन्द खत्री, उनि सीमा मुवेल, सउनि दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक कालीचरण, प्रधान आरक्षक विपिन, आरक्षक रामलखन, आरक्षक विजय,आरक्षक जितेन्द्र,आरक्षक शैलेन्द्र,आरक्षक जितेन्द्र,आरक्षक लक्ष्क्षाण, महिला आरक्षक अरुणा,आरक्षक ललित, तथा सायबर सेल जोन-3 कार्यालय के आरक्षक अमित,आरक्षक विकास की भूमिका रही।





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • आरोपी
  • फरियादी
  • डकैती
  • साजिश
  • चांदी