बड़ी खबर : इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित कई IPS के प्रमोशन

Ravi Singh | Dec 31, 2024, 18:52 IST
Indore Police Commissioner Santosh Kumar Singh Sachin Atulkar Photograph: (the sootr )
गृह विभाग ने इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित कई IPS केपदोन्नति आदेश जारी किए हैं। संतोष कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है।

गृह विभाग ने इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित कई IPS केपदोन्नति आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग ने 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह को एडीजी पद पद पदोन्नत किया है। संतोष सिंह अभी पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर हैं। पदोन्नति के बाद एडीजी, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर के पद पर काम करते रहेंगे।



IPS promoted

आईजी पद पर पदोन्नत हुए अतुलकर

एक अन्य आदेश में 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी छिंदवाड़ा सचिन कुमार अतुलकर को आईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह डीआईजी चंबल रेंज कुमार सौरभ, उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल मध्य क्षेत्र कृष्णावेणी देसावतु और डीआईजी योजना (पीएचक्यू) जगत सिंह राजपूत को आईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी की पदस्थापना यथावत रखी गई है। गृह विभाग की ओर से जारी एक अन्य आदेश में रुचिका जैन को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। वरिष्ठता सूची में जैन का नाम कुमार सौरभ के नाम से ऊपर होगा।



IPS promotion
IPS promotion
IPS promotion
IPS promotion
IPS promotion

इन्हें बनाया गया डीआईजी

सरकार की ओर से जारी आदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल विजय कुमार खत्री को डीआईजी बनाया गया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक अशोक नगर विनीत कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह और सहायक पुलिस महानिरीक्षक एसआईएसएफ पीएचक्यू राकेश कुमार सिंह को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उनकी पदस्थापना वर्तमान पद पर ही यथावत रखी गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी पुलिस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • IPS Sachin Atulkar
  • आईपीएस सचिन अतुलकर
  • IPS Promotion
  • आईपीएस संतोष कुमार सिंह
  • IPS Santosh Kumar Singh