इंदौर कमिश्नर चला रहे नशे से दूरी अभियान, सिपाही शराब सस्ती नहीं मिलने पर भड़का

Sanjay Gupta | Jul 30, 2026, 19:17 IST
indore-police-constable-liquor-shop-row
मप्र में डीजीपी और इंदौर में सीपी संतोष सिंह नशे से दूरी बनाए रखने का अभियान चला रहे हैं। इधर सिपाही शराब की दुकान पर बोतल पर छूट लेने पहुंचा और नहीं मिलने पर दुकानदार के साथ बद्तमीजी की।

Indore. इंदौर में एक बार फिर खाकी ने शर्मसार किया है। पूरे प्रदेश में नशे से दूरी का अभियान चल रहा है। सीपी संतोष सिंह रोज नए कार्यक्रम रहे हैं। इधर पुलिस सिपाही एक सस्ती शराब बोतल के लिए दुकानदार के साथ बदतमीजी कर रहा है। मामला द्वारिकापुरी थाने का है। सिपाही का नाम तन्मय सिंह तोमर है।



क्या हुआ विवाद

विवाद द्वारिकापुरी थाना एरिया में (टीआई मनीष मिश्रा) हुआ। सिपाही तोमर फूटी कोठी शराब दुकान पर बोतल के लिए पहुंचा। वहां दुकानदार से बोतल के दाम पर बात हुई, बताया गया कि 2200 रुपए आपको कीमत बताई। उस पर आप गाली दे रहे हैं। इस पर सिपाही ने कहा मैं बहुत पागल आदमी हूं। इस पर बहस हुई और गाली गालौज करते हुए सिपाही दुकान के अंदर घुस आया और मोबाइल छीना और बदतमीजी की।



सिपाही के साथ तड़ीपार बदमाश भी था

सिपाही के साथ तड़ीपार बदमाश महेश टोपी भी था। इससे भी खाकी और बदमाशों का गठजोड़ नजर आता है। दोनों साथ में ही दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह सिपाही थाने के अधिकारियों का काफी चहेता है और कई काम इसी के जरिए कराए जाते हैं।



विवाद के बाद सिपाही निलंबित

वहीं इस विवाद और वीडियो सामने आने के बाद फिलहाल पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर जांच करने की बात कही गई है। उधर सिपाही तनमय सिंह तोमर का कहना है कि वह मौके पर विवाद की सूचना मिलने पर पहुंचा था।शराब महंगी बेचने की बात को लेकर विवाद हो रहा था।



यह खबरें भी पढ़ें...



इंदौर जिला प्रशासन से नाराज राजस्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध मुखर्जी, पत्र में लिखा- बोर्ड को गंभीरता से नहीं ले रहे



इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर



SC-ST विभाग की 40 करोड़ की जमीन पर काटी अवैध कॉलोनी, इंदौर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर



इंदौर नगर निगम MIC मेंबर राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप, HC में केस



Tags:
  • इंदौर
  • निलंबित
  • सस्ती शराब
  • पुलिस कांस्टेबल
  • सीपी संतोष सिंह