रंगों से नहाई इंदौर की सड़कें, राजवाड़ा पर उतरी ऐतिहासिक पारंपरिक गेर

Anjali Dwivedi | Mar 09, 2026, 17:36 IST
1 / 7
देशभक्ति की झलक
indore ger
Image credit : Anjali Dwivedi
इंदौर की गेर में आस्था के रंग भी देखने को मिले। यहां हिंद रक्षक संगठन की यात्रा में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति दिखाई दी। वहीं संगम कॉर्नर की गेर में भगवान शिव की जटाओं से गंगा अवतरण का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया।
2 / 7
छतों से गेर देखने के खास इंतजाम
indore ger
Image credit : Anjali Dwivedi
स्मार्ट सिटी कंपनी ने दर्शकों के लिए गौराकुंड के पास ऊंची इमारतों की छतों पर बैठने की विशेष व्यवस्था की। यहां तिरपाल, पानी और अन्य सुविधाओं के साथ सुरक्षित तरीके से गेर देखने का आनंद दिया गया।
3 / 7
रंगों की मूसलाधार बारिश
indore ger
Image credit : Anjali Dwivedi
दोपहर तक शहर की सड़कों पर टैंकरों और विशेष मशीनों से लाल, गुलाबी और नीले रंगों की बौछार की गई। रंगों की इस बारिश ने न केवल सड़कों को बल्कि पूरे आसमान को भी सतरंगी बना दिया।
4 / 7
एनआरआई का उत्साह
indore ger
Image credit : Anjali Dwivedi
इंदौर की रंगपंचमी गेर देखने के लिए सीटों की बुकिंग बुक माय शो के जरिए की गई थी। इसकी 150 में से अधिकांश सीटें बुक हो चुकी थीं। पिछले साल की तरह इस बार भी कई एनआरआई खास तौर पर इस नजारे को देखने इंदौर पहुंचे।
5 / 7
नगर निगम की टैंक गेर
indore ger
Image credit : Anjali Dwivedi
इस साल (2026) इंदौर नगर निगम की टैंक गेर विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसपर ऑपरेशन सिंदूर लिखा गया था। यह गेर राजवाड़ा से शुरू होकर सीतलामाता बाजार होते हुए अपने निर्धारित मार्ग से गुजरी।
6 / 7
इंदौर की रंगपंचमी
indore ger
Image credit : Anjali Dwivedi
इंदौर में रंगपंचमी का उत्सव आज पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां 77 साल पुरानी पारंपरिक गेर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। राजवाड़ा और टोरी कॉर्नर जैसे इलाकों में हजारों लोग रंगों और भाईचारे के संगम में डूबे नजर आए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आसमान में उड़ते गुलाल के बीच पूरा शहर उत्सव के रंग में सराबोर हो गया।
7 / 7
77 साल पुरानी परंपरा
indore ger
Image credit : Anjali Dwivedi
इंदौर की पहचान बन चुकी यह पारंपरिक गेर करीब सात दशकों से लगातार निकाली जा रही है। इस बार भी विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं ने अपने-अपने बैनर तले भव्य गेर निकालकर इस ऐतिहासिक विरासत को जीवंत किया।