इंदौर में रैपिडो चालक ने किया किशोरी से रेप, चैट जीपीटी ने पुलिस तक पहुंचाया
News In Short
- इंदौर में रैपिडो चालक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
- पीड़िता ने चैट जीपीटी से चाइल्ड हेल्पलाइन और थाने का नंबर निकाला।
- पुलिस आरोपी अंकित नागर को गिरफ्तार करने के प्रयास में है।
- आरोपी राजगढ़ का रहने वाला है, इंदौर में रहकर रैपिडो चलाता है।
- आरोपी ने 8 दिन पहले ही रैपिडो में काम शुरू किया है।
- आरोपी के पुलिस वेरिफिकेशन की भी जांच हो रही है।
News In Detail
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंदौर में एक रैपिडो बाइक चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि चालक ने किशोरी के साथ शॉपिंग के बहाने जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
रैपिडो चालक ने इस तहर किशोरी को फंसाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार, 1 फरवरी को वह सामान खरीदने निकली थी। शॉपिंग पर जाने के लिए उसने रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोप है कि रैपिडो चालक अंकित ने किशोरी को झांसा दिया कि उसे भी अपने भांजे के लिए कपड़े खरीदना है। इसके बाद दोनों साथ में शॉपिंग पर चले गए।
पीड़िता ने ये भी कहा कि शॉपिंग करने के बाद जब किशोरी ने अंकित से पैसे खत्म होने की बात कही तो अंकित किशोरी को अपने रूम पर ले गया। आरोप है कि वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।
चैट जीपीटी ने ऐसे की मदद
जांच में ये सामने आया
पुलिस के मुताबिकआरोपी अंकित राजगढ़ का रहने वाला है। अंकित इंदौर में रहकर पढ़ाई करने के साथ -साथ रैपिडो चलाता है। आरोपी ने 8 दिन पहले ही रैपिडो का काम शुरू किया था। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं।
रैपिडो कंपनी को नोटिस जारी किया
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बलात्कार की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। साथ ही रैपिडो कंपनी को भी नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस ने यह भी जांच शुरू की है कि आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं।
डीसीपी इस मामले पर बोले...
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को पिकअप किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस आरोपी की पहचान सीसीटीवी और आईटीएमएस कैमरों से कर रही है।
रैपिडो एप्लीकेशन और अन्य तकनीकी मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए... इंदौर न्यूज: इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS फर्स्ट ईयर छात्र का सुसाइड भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला नाबालिगों से दुष्कर्म: विधायक ने मांगा न्याय का हिसाब, सरकार बोली... क्राइम न्यूज : MP में 8वीं की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, हॉस्टल प्रशासन को भनक तक नहीं