इंदौर में साधारण बुजुर्ग ने दिखाया असाधारण समर्पण, संघ के सेवा कार्यों से भावुक होकर किया 11 हजार का दान

Vishwanath Singh | Jul 08, 2025, 23:15 IST
Sourabh503
श्री गुरुजी सेवा न्यास के संचालन टोली सदस्य सीए डॉ. अभय शर्मा ने बताया कि इन सज्जन का नाम संतोष अग्रवाल है, जो सोमवार सुबह फिर न्यास कार्यालय पहुंचे और रसीद प्राप्त की।

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिकित्सा प्रकल्प माधव सृष्टि - श्री गुरुजी सेवा न्यास के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर एक साधारण से दिखने वाले बुजुर्ग ने ऐसा कार्य किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। रविवार को एक सामान्य वेशभूषा में वृद्ध व्यक्ति सेवा न्यास परिसर में पहुंचे। बिना कोई औपचारिकता किए 11000 रुपए नगद और कुछ आवश्यक सामग्री समर्पित कर चुपचाप लौट गए।



नि:स्वार्थ सेवा से प्रेरित होकर उठाया कदम

WhatsAppPM (2)

नि:शुल्क मिलेगी चिकित्सा सुविधा

यह सुनकर न्यास के पदाधिकारी भी भावुक हो उठे। उन्होंने उन सज्जन का सम्मान कर उन्हें यह आश्वासन भी दिया कि भविष्य में यदि उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होगी, तो नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सच्चे सेवा कार्य समाज के हर वर्ग को छूते हैं और जब भावना सच्ची हो, तो सहयोग अपने आप आगे बढ़ता है।



समर्पण के लिए व्यक्ति का धनी होना जरूरी नहीं



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • इंदौर
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • संघ
  • दान