इंदौर के स्कूल में हिंदू और मुस्लिम छात्रों का अलग-अलग हुआ वार्षिकोत्सव, पार्षद का दावा क्लास भी अलग लगती है

Sanjay Gupta | Feb 11, 2026, 21:59 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के एक निजी स्कूल पर हिंदू और मुस्लिम छात्रों के लिए अलग-अलग वार्षिकोत्सव आयोजित करने का आरोप लगा है। इस कदम ने भेदभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

INDORE. इंदौर के एक निजी स्कूल ने वार्षिकोत्सव दो दिन किया। इसमें एक दिन हिंदू छात्र और उनके पालक आए तो दूसरे दिन मुस्लिम छात्र और उनके पालक। इससे नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि विवादों के बाद स्कूल ने इसके दूसरे कारण बताते हुए सफाई दी है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद रूबीना इकबाल ने तो यहां तक दावा किया है कि स्कूल में क्लास भी हिंदू और मुस्लिम छात्रों की अलग-अलग लगती है।



यह हुई घटना

खजराना स्थित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बांबे पर यह गंभीर आरोप लगे हैं। स्कूल प्रबंधन से भी पालकों ने शिकायत की है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने इस बार अलग-अलग दो दिन दो व तीन फरवरी को रविंद्र नाट्य गृह में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इसमें दो फरवरी को मुस्लिम छात्र और पालक आए और तीन फरवरी को हिंदू छात्र और पालक। अलग-अलग दिन हुए इस आयोजन से पालक नाराज है। यह मुद्दा स्कूल में पेरेंटस्-टीचर एसोसिशन की बैठक में भी उठा है।



पार्षद का दावा क्लास भी अलग-अलग

वहीं क्षेत्रीय पार्षद रूबीना इकबाल के पास भी इसकी शिकायत पहुंची थी। वह स्कूल भी गई थी। उन्होंने दावा किया है कि भेदभाव किया जा रहा है और यहां तो क्लास भी हिंदू और मुस्लिम छात्रों की अलग-अलग लगती है। हमने स्कूल प्रबंधन को चेताया है कि इस तरह का भेदभाव बंद करें नहीं तो उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी।



स्कूल प्रबंधन की यह सफाई

इस मामले में स्कूल प्रंबधन से जोए जोसफ ने द सूत्र को बताया कि स्कूल कभी हिंदू-मुस्लिम नहीं करता है। दरअसल इस बार अभय प्रशाल, बास्केटबाल जैसी बड़ी जगह नहीं मिल सकी इसके चलते रविंद्र नाट्य गृह में यह किया। यहां क्षमता कम थी इसलिए दो दिन की तारीख रखी। फिर कुछ मुस्लिम टीचर ने बताया कि 3 फऱवरी को शबे बारात है इसलिए मुस्लिम छात्र नहीं आ सकेंगे। इसलिए भी आयोजन की दो तारीख रखी गई। हमने तो फोन करके पालकों, छात्रों से पूछा भी था कि कौन किस दिन परफार्म करना चाहता है और आना चाहता है। सभी की सुविधा से ही यह तारीख तय की।



अब स्कूल ने यह लिया फैसला

स्कूल प्रबंधन जोए जोसफ ने बताया कि प्रिंसीपल मंजू चोपड़ा, पालक और टीचर्स की मीटिंग हुई है और इसमें तय किया है कि अब अगले साल से एक ही दिन आयोजन होगा। यह दो दिन का आयोजन किसी भेदभाव से नहीं किया गया था। फिर भी हमने पालकों से खेद जताया है।



यह खबरें भी पढ़ें..



इंदौर नारकोटिक्स विंग का बड़ा एक्शन : चंदेरी में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, करोड़ों का माल जब्त



इंदौर यशवंत क्लब पर दो करोड़ का टैक्स बाकी, चुनाव के पहले भवन मंजूरी की कोशिश, उलझा नगर निगम



हाईमास्ट लाइट घोटाला : पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें, लोकायुक्त फिर करेगा जांच



भारत माला परियोजना घोटाला: फरार चल रहे तत्कालीन तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार



Tags:
  • इंदौर
  • विवाद
  • भेदभाव
  • स्कूल प्रबंधन
  • इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बांबे