इंदौर के गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में टैंकर के पानी से बना रहे थे खाना, किचन कराए बंद

Sanjay Gupta | Jun 24, 2026, 19:50 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 100 से ज्यादा बच्चों के बीमार होने के बाद सभी स्कूल, शैक्षणिक संस्थान की जांच शुरू हो गई है। जांच में कई और स्कूल के किचन मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद इन्हें बंद कराया गया है।

इंदौर में संचालित विद्यालयों, छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों के मेस, कैंटीन की जांच हो रही है। शिशुकुंज स्कूल में एक्सपायरी डेट का खाद्य सामान मिला था। वहां 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हुए थे। इसके बाद शिशुकुंज का किचन बंद कर दिया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने दल बनाकर सभी संस्थानों की जांच शुरू करा दी है।



गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में टैंकर का पानी

गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की खाद्य इकाई में वैध खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय कुछ खाद्य सामग्री एक्सपायरी अवस्था में पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।



सबसे बड़ी लापरवाही यह मिली कि खाद्य निर्माण के लिए टैंकर के पानी का उपयोग किया जा रहा था, जबकि पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। आरओ टैंक की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसे तत्काल साफ करवाने के निर्देश दिए गए। किचन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए।



5536cda7-292


NDPS में एक्सपायरी सामग्री

न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल यानी एनडीपीएस में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिली। यहां तैयार सब्जी, सौंफ, नमकीन एवं कुकीज के कुल 04 नमूने जांच हेतु लिए गए। अग्रसेन स्कूल से चावल, राजमा, आटा एवं बेसन के कुल 04 नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह राउ स्थित डीपीएस से 6 सेंपल जांच में लिए गए। एडवांस एकेडमी से 11 सेंपल जांच में लिए गए।



एक्रोपोलिस का भी किचन कराया बंद

एक्रोपोलिस संस्थान के मेस के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं। खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं भंडारण में खाद्य सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं पाया गया। किचन संचालन को बंद करने के निर्देश दिए गए। वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। विद्यालयों, छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संचालित मेस एवं कैंटीनों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।



यह खबरें भी पढ़ें...



शिशुकुंज स्कूल का किचन सील-सौ से ज्यादा बच्चों के बीमारी का कारण बनी आईसक्रीम



इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 100+ बच्चे बीमार, प्रशासन ने कैंटीन से जब्त की खाद्य सामग्री



इंदौर के DPS, सत्यसांई, IPS, शिशुकुंज, Emerald और सिक्का स्कूल की कैंटीन से लिए घी, पनीर, काजू, तेल के सैंपल



इंदौर यशवंत क्लब के चुनाव में सचिव पद पर मुकाबला हुआ त्रिकोणीय



Tags:
  • इंदौर
  • लाइसेंस
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • शिशुकुंज स्कूल
  • एक्सपायरी डेट