इंदौर के एसडीएम ने दफ्तर में ही मनाया बर्थडे, पटवारियों ने साहब को खुश करने लिए दिए महंगे गिफ्ट

Pratibha Rana | Feb 02, 2024, 14:16 IST
इंदौर के एसडीएम ने दफ्तर में ही मनाया बर्थडे, पटवारियों ने साहब को खुश करने लिए दिए महंगे गिफ्ट
एसडीएम राउ के राकेश परमार का आया है। उन्होंने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया, वहां तक तो ठीक था लेकिन यह जन्मदिन उन्होंने अपने कार्यालय में मनाया, टेबल पर केक काटा।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर कलेक्टोरेट लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। अब ताजा मामला एसडीएम राउ के राकेश परमार का आया है। उन्होंने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया, वहां तक तो ठीक था लेकिन यह जन्मदिन उन्होंने अपने कार्यालय में मनाया, टेबल पर केक काटा। यहां तक भी चल जाता लेकिन चर्चा है कि जन्मदिन के दिन जमा हुए पटवारियों ने उन्हें शानदार मंहगे गिफ्ट की सौगात भी दे दी। पूरा जन्मदिन अब चर्चा का विषय बन गया है।



मोबाइल से लेकर गोल्ड चेन तक के गिफ्ट की चर्चाएं

इस जन्मदिन के दौरान खबर है कि पटवारियों ने साहब को खुश रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी और कुछ पटवारियों ने उन्हें महंगा मोबाइल दिया। एक मोबाइल तो काफी महंगा होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही गोल्ड चेन, अंगूठी देने की बात भी कलेक्टोरेट में चर्चाओं में हैं।



WhatsApp Image 2024-02-02 at 1.56.00 PM.jpeg


टेबल पर केक काटा

साहब के जन्मदिन के लिए स्टॉफ केक लेकर भी आया था और वहीं दफ्तर में ही टेबल पर फाइलें हटाकर केक रखा गया और उसे काटा गया। यह जन्मदिन काफी देर चला और इस दौरान एसडीएम से मिलने के लिए आए आमजन बाहर इंतजार करते रहे। उन्हें भृत्य ने बोल दिया कि अभी साहब का जन्मदिन मन रहा है इसलिए इंतजार कीजिए।



पूर्व कलेक्टर इस तरह के आयोजन पर जता चुके नाराजगी

करीब दो साल पहले एक महिला विकलांग कर्मचारी का जन्मदिन कलेक्टोरेट में मनने पर विवाद हुआ तब कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई और साफ आदेश किया कि इस तरह के आयोजन नहीं होंगे। एक बार तब कांग्रेस और अभी बीजेपी में शामिल नेता मोहन सेंगर ने तो कलेक्टोरेट कोर्ट में ही टेबल पर केक काटकर जन्मदिन मना लिया था।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore Collectorate
  • इंदौर कलेक्टोरेट
  • Indore SDM Rakesh Parmar
  • Rakesh Parmar's birthday
  • Rakesh Parmar celebrated his birthday in the office itself
  • इंदौर एसडीएम राकेश परमार
  • राकेश परमार का जन्मदिन
  • राकेश परमार ने दफ्तर में ही मनाया बर्थडे