इंदौर के अनाथ आश्रम में बच्चों की तबियत बिगड़ी, 2 की मौत, 10 गंभीर

Pratibha ranaa | Jul 02, 2024, 10:25 IST
INDORE
श्री युगपुरुष धाम आश्रम में सबसे पहले आश्रम के एक बच्चे कृष्णा को इंफेक्शन हुआ था। इसके बाद बाकी बच्चों की हालत बिगड़ी। कृष्णा अब स्वस्थ है। 12 साल का करण देवास जिले के सोनकच्छ का रहने वाला था।

इंदौर के अनाथ आश्रम में बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से दो बच्‍चों की मौत हो गई। जबकि अन्‍य 10 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इन सभी का इलाज चल रहा है।



कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कुल 2 बच्चों की मौत हुई है। डायरिया या डीहाइड्रेशन से 1 मौत की आशंका है। वहीं 1 मौत फिट जैसी बीमारी के कारण होना सामने आया है। हालांकि जांच के बाद ये साफ होगी कि दोनों की मौत कैसे हुई है।



आश्रम में दो बच्चों की मौत

जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे श्री युगपुरुष धाम में रह रहे थे। 1 जुलाई को अचानक आश्रम में रह रहे करण की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान आज ( 2 जुलाई ) को उसका निधन हो गया। आश्रम ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को लेटर लिखकर घटना की सूचना दी है। इसमें खून में इंफेक्शन होने का जिक्र है।



10 बच्चे अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि करण देवास जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र 12 साल थी। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड लाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। दूसरा बच्चा आकाश नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र सात साल थी। वहीं इसके अलावा 10 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।



pratibha rana


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • इंदौर के अनाथ आश्रम में दो बच्चों की मौत
  • इंदौर अनाथ आश्रम
  • श्री युगपुरुष धाम आश्रम
  • Indore orphanage