इंदौर ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा का छुट्टी पर विवादित आदेश, आईजी बोले नियमानुसार नहीं

Sanjay Gupta | Jun 02, 2026, 16:46 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर ग्रामीण एसपी आईपीएस राजेंद्र वर्मा के विवादित आदेश को इंदौर देहात आईजी अनुराग ने रद्द कर दिया है। आईजी ने यह आदेश नियमों के अनुसार नहीं पाया है। वर्मा के आदेश से कई पुलिसकर्मी, टीआई नाराज थे। बात उच्च स्तर पर पहुंची और फिर आदेश निरस्त हुआ।

Indore. हाल ही में इंदौर ग्रामीण एसपी बने आईपीएस राजेंद्र कुमार वर्मा का विवादित आदेश आखिरकार रद्द हो गया है। एसपी वर्मा ने 29 मई को इंदौर ग्रामीण एरिया के सभी थानों के टीआई और चौकी प्रभारियों को आदेश दिया था। यह आदेश पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर था।



एसपी वर्मा ने आदेश के लिए यह दिया था हवाला

एसपी वर्मा ने आदेश के लिए कहा था कि देखने में आ रहा है कि अधिकारी/कर्मचारी को अवकाश में मेरे संज्ञान में लाए बिना ही रवानगी दे दी गई जो उचित नहीं है। इकाई में बल की कमी है। इंदौर ग्रामीण आपराधिक व साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील जिला है। वीवीआईपी व वीआईपी व कानून व्यवस्था ड्यटूी के लिए बल की कमी रहती है।



छुट्टियों पर यह लगाए गए प्रतिबंध

एसपी वर्मा ने छुट्टी को लेकर प्रतिबंध जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि



  • किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश पर रवाना करने से पहले मेरे स्तर पर मंजूरी ली जाए
  • सभी लंबी अवधि के (30 दिन व उससे अधिक) के अवकाश मेरे द्वारा ही मंजूर होंगे
  • एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) व उससे उच्च स्तर के सभी अधिकारियों के अवकाश मेरे द्वारा स्वीकृत होंगे।
  • आरक्षक स्तर के अवकाश डीएसपी मुख्यालय द्वारा मंजूर होंगे

गैर हाजिर व सिक लीव मामले में सात दिन तक के अवकाश पर निरीक्षक (टीआई) स्तर पर, सात से 15 दिन मामले में डीएसपी स्तर पर, 15 से 30 दिन मामले में एडिशनल एसपी स्तर पर और 30 दिन से अधिक स्तर पर मेरे द्वारा आमद ली जाएगी।



0f516bf3-c79


आईजी अनुराग ने आदेश किया निरस्त

आईजी अनुराग ने दो जून की दोपहर में आदेश जारी किया। इसमें ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा को लेकर कहा गया कि यह आदेश तत्काल निरस्त किया जाता है। मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 व पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश क्रमांक 15 मई 2026 व 23 अप्रैल 2026 के निर्देशों के अनुरूप यह आदेश सही नहीं है। इसलिए यह आदेश निरस्त किया जाता है।



यह खबरें भी पढ़ें...



इंदौर में मंत्री और विधायक के घर घंटो तक अंधेरे में रहे, वजह बनीं मधुमक्खियां



सिक्स हिटर वैभव सूर्यवंशी पर होगी रिसर्च, वैभव मॉडल को केस स्टडी में शामिल करेगा IIM इंदौर



CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: MP में 1164 रूट पर चलेंगी 5206 बसें, इंदौर को 150 PM ई-बस



बेटे और बेटी की शिक्षा में फर्क क्यों? इंदौर हाईकोर्ट ने पिता की दलील को किया खारिज



मप्र सिविल सेवा आचरण नियम



Tags:
  • प्रतिबंध
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • अवकाश
  • मप्र सिविल सेवा आचरण नियम
  • आईजी अनुराग
  • आईपीएस राजेंद्र कुमार वर्मा