इंदौर में नगर निगम के जेसीबी से उछला पत्थर पांच साल के मासूम को लगा, मौत

Sanjay Gupta | Jul 15, 2024, 19:11 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-15T181045.567
हीरानगर में सड़क पर काम कर रही जेसीबी मशीन से पत्थर उछलकर पांच साल के बच्चे के सिर में लगा। घटना सोमवार सुबह हुई। परिजन ने आक्रोश जताया है। हंगामा भी किया। पुलिस ने पहुंचकर समझाइश दी।

INDORE. इंदौर में नगर निगम की जेसीबी से उछले पत्थर ने पांच साल के मासूम की जान ले ली। हीरानगर में सड़क पर काम कर रही जेसीबी मशीन से पत्थर उछलकर पांच साल के बच्चे के सिर में लगा। घटना सोमवार सुबह हुई। परिजन ने आक्रोश जताया है। हंगामा भी किया। पुलिस ने पहुंचकर समझाइश दी।



इस तरह हुई घटना

पुलिस के मुताबिक घटना लाहिया कॉलोनी की है। यहां जेसीबी मशीन से सड़क पर मुरम समतल की जा रही थी। तभी जेसीबी से एक पत्थर उछला जो 5 साल के बच्चे शिवांश पुत्र राकेश काबरा को जा लगा। इससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। सिर फटने से खून बहने लगा। परिवार के लोग उसे लेकर तत्काल लाइफ केअर अस्पताल (एलसीएच) पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।



बारिश में जलजमाव दूर करने के लिए डाल रहे थे मुरम

सेंट मेरी स्कूल के पास सड़क पर पानी जमा होता है। इसलिए वहां पत्थर डालकर गड्‌ढे भरे जा रहे थे, ताकि हादसे न हों। इसके लिए नगर निगम की जेसीबी मुरम को समतल कर रही थी। तभी उसमें से एक पत्थर उछल कर शिवांश के सिर में जा लगा। वह घर के बाहर ही खेल रहा था। तब यह हादसा हुआ। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ली है। ड्राइवर की लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।



निगम की लापरवाही से लगातार हो रहे हादसे

नगर निगम के कामों में हो रही लापरवाही से लोगों की जान पर बन आना नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले ही लाइन डालने के खुदे गड़्ढे में बच्ची के गिरने से जान जाने से बची थी। पहले भी हादसे होते रहे हैं। लेकिन महज पेनल्टी लगातार खानापूर्ति कर ली जाती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sanjay gupta


Tags:
  • जेसीबी से उछला पत्थर
  • पत्थर लगने से मासूम की मौत