इंदौर में टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड वीडियो मामले में SI के बाद राजेंद्र नगर TI बिरथरे लाइन अटैच

Sanjay Gupta | Apr 10, 2026, 11:59 IST
indore taxi driver
इंदौर में टैक्सी ड्राइवर सुसाइड केस में बड़ा एक्शन हुआ है। एसआई को सस्पेंड करने के बाद राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे को लाइन अटैच किया गया है। वीडियो में रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। अब मामले की जांच जारी है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर में टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल ने सुसाइड किया।
  • सुसाइड से पहले ड्राइवर ने परिजनों को वीडियो भेजा था।
  • एसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है।
  • मामले में एसआई सस्पेंड और टीआई को लाइन अटैच किया गया है।
  • अब इस पूरे मामले की जांच जारी है।

इंदौर में मंगलवार सात अप्रैल को टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल ने सुसाइड किया था। अभिषेक के सुसाइड केस में पुलिस पर मुसीबत आ गई है। इस केस में राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे को लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि एसआई मनोहर पाल पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं। अभिषेक ने सुसाइड से पहले चार वीडियो बनाकर परिजनों को भेजे थे, जिनमें उन्होंने अपनी बात रखी थी।



वीडियो में गंभीर आरोप लगाए गए

इन वीडियो में राजेंद्र नगर थाने के एसआई मनोहर पाल पर 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में पाटिल ने एसआई पर कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके बाद एसआई को सस्पेंड किया गया।



जांच में टीआई की भूमिका संदिग्ध मिली

जांच में राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे (टीआई लाइन अटैच) का नाम सामने आया है। इसके बाद डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने कार्रवाई की। उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। अब एसआई और टीआई दोनों की जांच हो रही है। एसीपी निधि सक्सेना इसकी जांच कर रही हैं।



टीआई सीसीटीवी में बात करते हुए दिखे

प्रारंभिक जांच में घटना सामने आई। घटना के अनुसार अभिषेक की टैक्सी एक कार से टकराई थी। कार कपिल सोमानी की थी। सोमानी ने 25 हजार रुपए की मांग की। पाटिल ने मना किया तो सोमानी ने पुलिस बुला ली।



आरोप है कि मामला सुलझाने के लिए थाने में एसआई पाल ने 50 हजार रुपए मांगे, नहीं देने पर फंसाने की धमकी दी गई। वहीं जब मामले की जांच की गई तो सीसीटीवी फुटेज में टीआई भी दिखे। फुटेज में वह अभिषेक से बात करते नजर आए। इससे टीआई की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।



टीआई पहले भी चर्चा में रहे हैं

मई 2025 में इंदौर-मुंबई बस से एक करोड़ 30 लाख का हवाला केस पकड़ा गया था, जिसमें राजेंद्र नगर पुलिस की भूमिका और टीआई पर सवाल उठे थे। इससे पहले बाणगंगा टीआई रहते हुए लंदन विला डकैती मामले में आरोपी को जमानत मिलने पर भी उन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे थे। इन विवादों के बाद अब एक बार फिर टीआई पर बड़ी कार्रवाई हुई है।



उधर अभिषेक पर आठ केस

उधर पुलिस द्वारा की जा रही जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक अभिषेक पर विविध थानों में आठ केस दर्ज हैं। नशे का भी वह आदी बताया जा रहा है। मरने से पूर्व बनाए गए वीडियो में भी शराब पीते नजर आया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



MP IAS Transfer: महिला अफसरों का जलवा बरकरार, अब भी 17 जिलों की कमान लेडी बॉस के पास



एमपी में फिर बोरवेल में गिरा बच्चा, मां के समाने हुआ हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी



जमैका से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में जन्मा बच्चा, अब नागरिकता पर उठ रहे सवाल, छिड़ी बहस



मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में वृद्ध दोषी , 20 साल कारावास, 75 हजार का अर्थ दंड



Tags:
  • इंदौर
  • टीआई लाइन अटैच
  • सुसाइड
  • सुसाइड केस
  • टैक्सी ड्राइवर