इंदौर में कांग्रेस का मशाल जुलूस रोका, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Oct 05, 2024, 21:58 IST
congress Mitendra Yadav
इंदौर में कांग्रेस का मशाल जुलूस पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने मशाल यात्रा को अवैधानिक बताते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव के साथ ही कई कांग्रेसियों को बसों में भरकर गिरफ्तार कर लिया।

INDORE : इंदौर में कांग्रेस का मशाल जुलूस पुलिस ने रोक दिया। जुलूस के पहले ही पुलिस ने गांधी भवन के आसपास के क्षेत्र को छावनी में बदल दिया था। इस जुलूस को त्योहार को देखते हुए पुलिस ने मंजूरी नहीं दी थी। कांग्रेस कार्यकर्ता शाम छह बजे यह जुलूस निकालने जा रहे थे। युवा कांग्रेस के नेताओं को गांधी भवन से गिरफ्तार कर आजाद नगर जेल ले जाया गया।



युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सहित कई गिरफ्तार

कांग्रेस के आयोजन को रोकने के लिए पांच थाना क्षेत्रों का बल लगाया गया था। साथ ही बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस ने मशाल यात्रा को अवैधानिक बताते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव के साथ ही कई कांग्रेसियों को बसों में भरकर गिरफ्तार कर लिया।



मितेंद्र सिंह बोले आवाज दबा रही

गिरफ्तार के बाद यादव ने कहा कि सरकार बच्चियों की रक्षा नहीं कर पा रही है। बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बीजेपी सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार भले ही लाड़ली लक्ष्मी. लाड़ली बहना योजना चला रही हो लेकिन सुरक्षा नहीं दे पा रही है। सरकार अपराध रोकने की जगह आवाज दबाने में जुटी है। दूसरी बार इंदौर में कांग्रेस के प्रदर्शन को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।



झड़प में कई हुए घायल

युवा कांग्रेस के नेता सरफराज अंसारी ने बताया कि पुलिस ने मारपीट की है। हम मशाल जुलूस निकालना शुरू कर रहे थे, तभी पुलिस ने बिना बताए 20-25 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस से झड़प में नेताओं को चोट भी आई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस मशाल जुलूस
  • मितेंद्र यादव