इंदौर में रोड एक्सीडेंट: रात 9 से 12 के समय सबसे ज्यादा मौतें, युवा हो रहे शिकार

Sanjay Gupta | Jul 21, 2026, 12:15 IST
इंदौर में रोड एक्सीडेंट
इंदौर में रात नौ से 12 बजे का समय बहुत खतरनाक हो गया है। इस दौरान ही सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसमें युवा शिकार हो रहे हैं। जनवरी से मई 2026 के बीच के आंकड़े सामने आए हैं।

इंदौर के ट्रैफिक की एक भयानक तस्वीर सामने आई है। ट्रैफिक पुलिस के जनवरी से मई 2026 के बीच के रोड हादसों का रिकॉर्ड सामने आया है।



सीट बेल्ट नहीं लगाना, हेलमेट नहीं पहनना वाहन चालकों पर भारी पड़ रहा है। इस दौरान सड़क हादसे में 107 की मौत हुई है।



इसमें सबसे ज्यादा युवा हैं। वहीं सबसे ज्यादा मौतें रात नौ से 12 बजे के बीच हुई हैं। इस दौरान कुल 18 मौतें हुई हैं।



indore-traffic-accident-stats-report


सबसे ज्यादा मौत युवाओं की

जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में मौत युवाओं कीज्यादा हुई हैं। इसमें 25 से 35 साल के युवाओं में 22 पुरुष थे। वहीं 45 से 60 साल की उम्र वाले 25 की मौत हुई है। यह कामकाजी उम्र के लोग हैं।



यह समय सबसे खतरनाक

  • रात नौ से 12 बजे के बीच - 18 मौतें
  • शाम 6 से रात नौ बजे के बीच - 16 मौतें
  • रात 12 से तीन बजे के बीच - 15 मौतें
  • दोपहर 3 से 6 बजे के बीच - 14 मौतें
  • सुबह 9 से 12 बजे के बीच - 15 मौतें
  • सुबह 6 से 9 बजे के बीच - 11 मौतें
  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच - 9 मौतें
  • रात तीन से सुबह 6 बजे के बीच - 9 मौतें
indore-traffic-accidentreport


सबसे ज्यादा मौत दो-पहिया वाहन चालकों की

दो-पहिया वाहन चालकों के सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं और वाहन चालकों की मौत हुई है। रोड हादसों में 56 दो-पहिया वाहन चालकों की मौत हुई है।



वहीं पैदल चलने वाले 34 लोगों की मौत इन हादसों में हुई। चार-पहिया के हादसों में 11 मौतें हुई हैं।



ओवर-स्पीड भी एक बड़ी वजह

वहीं जिन जगहों पर सबसे रोड एक्सीडेंट (इंदौर रोड एक्सीडेंट)हो रहे हैं, वे खासकर हाईवे, बायपास, रिंग रोड हैं। यहां वाहन तेज गति से चलते हैं। ऐसे 85 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां अब बोर्ड लगाए जा रहे हैं।



डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि अधिकांश हादसे ओवर-स्पीडिंग के कारण हो रहे हैं। सीट बेल्ट नहीं पहनना भी बड़ा कारण है।



ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा



एमपी में सड़क हादसे में 17% बढ़ीं मौतें, पुरुषों की संख्या पांच गुना ज्यादा



हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे



एसडीएम की कार ने किसान को कुचला, मौके पर मौत, दवाई लेने गया था किसान





Tags:
  • सड़क हादसे में मौत
  • इंदौर रोड एक्सीडेंट
  • रोड एक्सीडेंट
  • सड़क हादसे
  • हिट एंड रन