23 सितंबर को नो यूपीआई डे, इंदौर में व्यापारियों का UPI पर शुल्क का बड़ा विरोध

Sanjay Gupta | Published:
indore-upi-mdr-fee-protest-no-upi-day
indore-upi-mdr-fee-protest-no-upi-day
मप्र की व्यावसायिक राजधानी इंदौर ने यूपीआई पर लगने वाले एमडीआर का खुला विरोध कर दिया है। इसे लेकर शुक्रवार 18 सितंबर को दुकानों के बाहर विरोध के पोस्टर लगाए। साथ ही आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।

Indore. यूपीआई भुगतान में पर्सन टू मर्चेंट पर लगने वाले एमडीआर शुल्क का विरोध इंदौर में तेज होता जा रहा है। इसे लेकर 18 सितंबर को दुकानों के बाहर विरोध के पोस्टर, बैनर लगाए। इसके साथ ही अगली रणनीति की तैयारियों के के लिए व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन अहिल्या चेंबर की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे विरोध की रणनीति तय होगी।



23 सितंबर को नो यूपीआई डे

वहीं इंदौर मध्य क्षेत्र के सघन बाजार स्थित 50 से अधिक व्यापारिक संगठनों ने 23 सितंबर को नो यूपीआई डे घोषित कर दिया है। रेडीमेंड गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि इस दिन यूपीआई को नो कहेंगे और कोई भुगतान नहीं लेंगे, साथ ही यूपीआई पर काले कपड़े ढंक कर विरोध किया जाएगा।



ea631b32-6ee


दुकानो के बाहर लगाए पोस्टर

शुक्रवार को UPI भुगतान पर मर्चेंट फीस के विरोध को लेकर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने व्यापारिक मुद्दे को आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। 18 सितंबर को शहर के बाजारों और दुकानों पर विरोध के पोस्टर लगाए गए।



सोशल मीडिया पर भी विरोध

एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि 18 सितंबर को दोपहर 1 बजे से विभिन्न बाजारों में दुकानों पर ‘UPI पर मर्चेंट फीस का विरोध’ संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, फेसबुक, एक्स सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभियान चलाया जाएगा। उद्देश्य यह है कि UPI शुल्क का विषय केवल व्यापारियों तक सीमित न रहे, बल्कि आम उपभोक्ता भी इसके संभावित प्रभाव को समझें।



व्यापारियों ने कहा कि आज डिजिटल भुगतान व्यापार और आम जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में UPI पर किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लागत का विषय केवल व्यापारी का नहीं है। अभियान के जरिए 10 लाख लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।



85dd76c2-5fe


UPI पर इंदौर में ये फैसला

UPI शुल्क के विरोध में व 100 से ज्यादा व्यापारी संगठनों की बैठक अहिल्या चेंबर के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में फैसला हुआ कि 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक का UPI भुगतान स्वीकार नहीं करेंगें, साथ ही 23 सितंबर को इंदौर में नो upi पेमेंट डे मनाया जाएगा। अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, इंदौर के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि UPI पर शुल्क लगाया जाना ‘डिजिटल इंडिया’ के उद्देश्य की राह में बड़ा अवरोध साबित होगा।



बैठक में कैलाश मुंगड, अक्षय जैन, वासु, प्रतिपाल टोंग्या, अनिल रांका, गोपालदास अग्रवाल, नरेंद्र बापना, अंकुर जैन और राजेश बाहेती सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन गोविंद अग्रवाल ने किया।



यह खबरें भी पढ़ें...



2000 से ज्यादा का बिल नहीं लेंगे UPI से, पेट्रोल पंप डीलर्स का बड़ा फैसला



UPI शुल्क पर नहीं लगेगा अलग से GST: अफवाहों पर सरकार का स्पष्टीकरण



इंदौर के व्यापारी बोले UPI भुगतान में 0.4 प्रतिशत शुल्क के साथ GST भी लगेगा



2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर चार्ज के खिलाफ व्यापारी, सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती



Tags:
  • इंदौर
  • सोशल मीडिया
  • UPI
  • उपभोक्ता
  • डिजिटल इंडिया
  • डिजिटल भुगतान