गला दबाया, सिर फोड़ा फिर चाकुओं से किया वार, उर्मिला सैनी मर्डर केस में नया मोड़
समझें क्या है पूरा मामला...
- इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
- बेटी प्रेक्षा के बयान से साजिश की परतें खुलती रही हैं।
- हत्या के बाद आरोपी पति बच्चों को स्कूल छोड़कर फरार हो गया।
- पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।
इंदौर की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। हर दिन इस मामले में नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि यह कोई अचानक हुआ घरेलू विवाद नहीं था।
मृतका की बेटी प्रेक्षा के बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस पड़ताल में आरोपी पिता अखिलेश सैनी की जो रणनीति सामने आई, वह बेहद चौंकाने वाली है।
हत्या के बाद की हरकतें
पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई घबराहट नहीं थी। उसने खून से सने कपड़े घर के पास एक चेंबर में ही फेंक दिए थे। इसके बाद उसने नहाकर साफ कपड़े पहने और बालों में तेल लगाकर तिलक भी किया।
इसके बाद वह सीधे बच्चों प्रेक्षा और अव्यक्त के स्कूल पहुंचा। वहां उसने बेटी को मां का नेकलेस, घर की चाबी और एटीएम कार्ड दे दिया। छुट्टी के बाद मौसी के घर जाने को कहकर वह फरार हो गया।
टीवी की आवाज बनी सुराग
प्रेक्षा ने पुलिस को बताया कि जब वह और उसका छोटा भाई स्कूल से घर लौटे, तो दरवाजा खुला हुआ था। टीवी की आवाज असामान्य रूप से तेज थी।
पुलिस का मानना है कि आरोपी ने जानबूझकर वॉल्यूम 100 पर कर दिया था। मकसद था कि हमले के दौरान मदद की आवाज पड़ोसियों तक न पहुंचे। पहले ही कमरे में उर्मिला सैनी रक्तरंजित हालत में मृत मिली थीं।
हथियार पहले से तैयार था
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से हथियार जुटा रखे थे। घर से एक मेडिकल नाइफ बॉक्स बरामद हुआ है। इस तरह के चाकू का इस्तेमाल आमतौर पर बड़े ऑपरेशन या डिलीवरी के दौरान गहरे चीरे लगाने में होता है।
परिवार का दावा है कि आरोपी ने 7 लेयर कट लगाने वाला खास मेडिकल चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। पुलिस का कहना है कि हत्या में इसी चाकू का इस्तेमाल हुआ हो सकता है। फिलहाल इस सामग्री की फॉरेंसिक जांच जारी है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया
रिश्तेदारों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि आरोपी ने सिर पर पहला भारी वार किया था। इससे पीड़िता शारीरिक रूप से असहाय हो गईं।
मौत के बाद भी हमला जारी रहा। शव का जबड़ा और चार दांत टूटे हुए मिले। गर्दन पर गहरे घाव थे और चेहरे पर कई वार के निशान थे। यह जानकारी बेहद संवेदनशील है और पुलिस जांच का हिस्सा है।
फरारी का पूर्व-नियोजित प्लान
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने की योजना भी पहले से बना रखी थी। वह रेलवे स्टेशन और सरवटे बस स्टैंड के पास सीसीटीवी फुटेज में दिखा। इसके बाद वह जानबूझकर ऐसे रास्तों से निकला जहां कैमरे नहीं थे।
आरोपी अपने साथ एक डेबिट कार्ड लेकर फरार हुआ है और लगातार लोकेशन बदल रहा है। इस वजह से पुलिस को उसे पकड़ने में मुश्किल आ रही है।
पुरानी रंजिश और घरेलू तनाव
बेटी प्रेक्षा ने यह भी बताया कि पिता लंबे समय से मां पर बिना वजह शक करते थे। परिवार के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी मां का गला दबाने की कोशिश कर चुका था। एक बार बीच-बचाव करने पर आरोपी ने मंदिर का सिंहासन उठाकर बेटी पर ही फेंक दिया था। पत्नी की हत्या | महिला की हत्या
इन बयानों से साफ है कि घर में लंबे समय से तनाव का माहौल था। पुलिस अब इन पुराने विवादों की भी बारीकी से जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की असल वजह सामने आ सके।
ये खबरें भी पढ़िए...
उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR
क्राइम न्यूज: होटल में नाबालिग से साथ पकड़ाया अकरम, पत्नी बोली- हिंदू लड़कियों को फंसाता है
बजरंग दल का पदाधिकारी बन हिंदू लड़कियों को फंसाता था फरहान, ऐसे खुली पोल
कॉलेज में एडमिशन लेने गई नाबालिग का रेहान ने पकड़ा हाथ, उर्दू में लिखा...