गेहूं खरीदी पर बड़ा फैसला, इंदौर में शादी और गमी वाले किसानों को मिलेगी प्राथमिकता

Sanjay Gupta | Apr 26, 2026, 11:48 IST
indore wheat procurement priority farmers
इंदौर में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। शादी या गमी वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। कलेक्टर के आदेश के बाद ऐसे किसान पत्रिका दिखाकर जल्दी स्लॉट बुक कर सकेंगे और उनकी उपज की खरीदी पहले होगी।

News In Short

  • इंदौर में गेहूं खरीदी को लेकर नया आदेश आया है।
  • शादी वाले किसानों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • साथ ही गमी वाले परिवारों को भी राहत मिलेगी।
  • स्लॉट बुकिंग और खरीदी में भी जल्दी सुविधा मिलेगी
  • भुगतान प्रक्रिया भी जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

News In Detail

इंदौर में गेहूं खरीदी जारी है। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद अब छोटे से बड़े किसान भी स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। इसी दिशा में अब इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अहम आदेश जारी किया है। इसके तहत दो कैटेगरी में किसानों को गेहूं खरीदी में प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।



67f7a5e693007-msp-100504666-16x9-854311


शादी है तो पत्रिका दिखाकर पहले खरीदी

आदेश के तहत जिन किसानों के घर में अगले दिनों में शादी है, वह पत्रिका दिखाकर खरीदी केंद्र पर जल्द स्लॉट बुकिंग करा सकते हैं। इनसे गेहूं जल्द खरीदा जाएगा, ताकि शुभ काम के लिए मदद हो सके।



c01cf028-eb2


गमी वाले घर के किसानों को भी राहत

इसी तरह जिन किसानों के परिवार में गमी हुई है वह भी शोक पत्रिका के आधार पर स्लॉट बुकिंग जल्द करा सकेंगे। केंद्र पर इन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी।



69cbb19b423ba-wheat-procurement-31355013-16x9-237522


गेहूं खरीदी केंद्र को यह भी दिए निर्देश

इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जिन किसानों की उपज का प्राथमिकता से तौल किया जाएगा, उन्हें भुगतान की भी जल्द व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सभी संस्था प्रबंधक, ऑपरेटर और नोडल अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।



अभी तक इंदौर में इतनी खरीदी

अभी तक जिले में 13 हजार 500 किसानों से लगभग सात लाख क्विंटल गेहूं खरीदी हो चुकी है। अभी तक दो हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को ही स्लॉट बुकिंग हो रही थी। अब बड़े किसानों के लिए भी स्लॉट बुकिंग खुल गई है। अभी तक 20 हजार किसान स्लॉट बुकिंग करा चुके हैं।



Wheat-645629


इस बार 100 लाख मीट्रिक टन खरीदी

वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा केंद्र से की गई चर्चा के बाद इस बार गेहूं खरीदी कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत है। यह गेहूं दो हजार 625 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जाएगा।



ये खबरें भी पढ़िए...



CM मोहन यादव का बड़ा फैसला : अब CCTV की नजर में होगी गेहूं खरीदी



मध्यप्रदेश न्यूज: गेंहू खरीदी में घोटाला, बिना स्लॉट बुकिंग नेताजी का 84 लाख का गेंहू तुल गया



एमपी न्यूज: किसानों के लिए बड़ा फैसला : गेहूं खरीदी का टारगेट 100 लाख मीट्रिक टन



अमानक बीज से बर्बाद फसल पर सिसक रहे किसान, चुप्पी साधे बैठी सरकार



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • गेंहू खरीदी
  • गेहूं खरीदी केंद्र
  • खरीदी केंद्र