इंदौर में पांच शादी कर चुकी बहू प्रेमी से कर रही थी बात, सास ने टोका तो मार डाला

Vishwanath Singh | Jun 23, 2025, 12:43 IST
Sourabh182
विजय नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर में रहने वाले कौशल प्रसाद चौधरी ने बताया कि रविवार को उन्हें बाथरूम से कुछ आवाजें आ रही थीं। इस पर वे बाथरूम के पास पहुंचे और दरवाजा खोला तो देखा कि उनकी पत्नी गोमती बाई जख्मी हालत में जमीन पर पड़ी है

इंदौर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इसमें बहू ने सिर्फ मामूली बात पर अपनी सास की पीट–पीटकर हत्या कर दी। इसका खुलासा तो तब हुआ, जबकि बहू पत्थर की फर्शी से सास के सिर पर वार कर रही थी। इसकी आवाज सुनकर ससुर वहां पहुंचे और घटना देखकर हैरान रह गए। वे आसपास के लोगों की मदद से घायल पत्नी को एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। बताया गया कि आरोपी बहू नेहा कुल पांच शादियां कर चुकी है। मामले में विजयनगर पुलिस ने बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।



ससुर बोले- पत्नी के सिर पर वार कर रही थी बहू

विजय नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर में रहने वाले कौशल प्रसाद चौधरी ने बताया कि रविवार को उन्हें बाथरूम से कुछ आवाजें आ रही थीं। इस पर वे बाथरूम के पास पहुंचे और दरवाजा खोला तो देखा कि उनकी पत्नी गोमती बाई जख्मी हालत में जमीन पर पड़ी है और उनकी बहू नेहा पत्थर की फर्शी से उसके सिर पर वार कर रही है। इस पर शोर मचाकर उन्होंने मकान के नीचे वाले हिस्से में रहने वाले लोगों और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।





saas22

प्रेम संबंधों को लेकर था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बहू नेहा पति संदीप पटेल, अक्सर फोन पर अपने पांचवें प्रेमी से बात करती थी। जब सास गोमती बाई (45 वर्ष) ने इस पर आपत्ति जताई तो बहू ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। बताया गया कि गोमती बाई पूर्व में दो बार अपनी बहू की शिकायत लेकर थाने जा चुकी थीं। घटना वाले दिन भी सुबह वह बहू की हरकतों से परेशान होकर विजयनगर थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।



हत्या को हादसा बताने की कोशिश

विजयनगर पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त सास घर पर अकेली थी। नेहा ने जानबूझकर उसे बाथरूम में बुलाया और वहीं हमला कर दिया। बाद में आजवा सुनकर जब ससुर वहां पहुंचे तो वह शव के पास बैठ गई और सिर धोकर यह दिखाने की कोशिश की कि मौत फिसलने से हुई है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो हत्या की साजिश उजागर हो गई।





saas21

यह खबर भी पढ़ें...कलेक्टर ने किया सुपेबेड़ा की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को फटकारा



पूर्व में कर चुकी है चार विवाह

सूत्रों के अनुसार, आरोपी नेहा पहले भी चार शादियां कर चुकी है। संदीप उसका पांचवां पति है। इसके बावजूद वह पुराने प्रेमी से फोन पर बातचीत करती रहती थी। सास गोमती बाई को इस पर संदेह था और उन्होंने कई बार टोका भी था। शनिवार रात भी नेहा ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन आसपास के लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया।



यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में औसत से आधी बारिश, खरीफ बुआई प्रभावित



पुलिस ने की गिरफ्तारी, अब कर रहे पूछताछ

वारदात के बाद पुलिस ने गोमती बाई के शव को एमवाय अस्पताल भेजा और नेहा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



यह खबर भी पढ़ें...भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए चलेगी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल



शनिवार को पति भी दे चुका था पत्नी के खिलाफ आवेदन

बताया गया कि घटना के दो दिन पूर्व शनिवार को संदीप पटेल अपनी पत्नी नेहा के खिलाफ शिकायत लेकर विजय नगर पुलिस के पास पहुंचा था। तब उसने बताया था कि पत्नी नेहा किसी और से फोन पर बात करती है। टोकने पर वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। हालही में उसने छत से कूदकर जान देने की कोशिश भी की थी।



यह खबर भी पढ़ें...अब हर घंटे शिक्षकों को देनी होगी ऑनलाइन अटेंडेंस, स्टूडेंट्स के लिए भी नियम लाने की तैयारी





Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • सास
  • ससुर
  • बहू