घर नहीं जाने दे रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने गला घोंटकर मार डाला

Vishwanath Singh | Feb 25, 2025, 21:16 IST
The Sootr
घटना को लेकर प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि संस्कार डिलेवरी का काम करता था। जो मूल रूप से सागर का रहने वाला था, जबकि युवती मेकअप आर्टिस्ट है

इंदौर में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को सिर्फ इतनी सी बात पर उसका गला घोंटकर मार डाला क्योंकि वह उसे घर नहीं जाने दे रहा था। इसको लेकर दोनाें के बीच काफी विवाद हुआ और उसी के परिणामस्वरूप प्रेमिका ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और मामले में प्रमिका से पूछताछ कर रही है।



गला घोंटकर खुद थाने पहुंची प्रेमिका

एसीपी देवेंद्र धुर्वे के मुताबिक, घटना पिपल्याराव इलाके में हुई। यहां किराए के मकान में रहने वाली युवती कृष्णा सिसौदिया (19) निवासी तेजाजी नगर नई बस्ती मंगलवार देर शाम थाने पहुंची और बताया कि उसने अपने दोस्त संस्कार (21) पुत्र घनश्याम पटोलिया की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां संस्कार का शव पड़ा मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया है।



the sootr

यह खबर भी पढ़ें... जीवनरक्षक दवाएं अमानक घोषित, उपयोग पर तत्काल रोक के आदेश



मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है युवती

घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि संस्कार डिलेवरी का काम करता है। जो मूल रूप से सागर का रहने वाला है। जबकि युवती मेकअप आर्टिस्ट है और तेजाजी नगर की रहने वाली है। दोनों एक सप्ताह पहले ही इस किराए के मकान में रहने आए थे।



the sootr


यह खबर भी पढ़ें... यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट आदेश- सभी विशेषज्ञों की रिपोर्ट से बताइए, सावधानी के सबूत दीजिए



जो दुपट्‌टी प्रेमी ने खींचा उसी से घोंट दिया गला

यह खबर भी पढ़ें... होलकर कॉलेज में छात्रों को रेन डांस की नहीं मिली मंजूरी, 150 प्रोफेसर बनाए गए बंधक



आए दिन होता रहता था विवाद

अफसरों ने बताया कि संस्कार नशा करने का भी आदि था। इसको लेकर उसका प्रेमिका कृष्णा से कई मर्तबा विवाद भी होता रहता था। पुलिस ने संस्कार के दोस्तों को भी जानकारी दी है। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे हैं। वही संस्कार के परिवार को सागर में भी जानकारी भेजी गई है।



यह खबर भी पढ़ें... गंजों का मेला : 20 रुपए में सिर पर बाल उगाने का दावा, आस में हजारों लोग पहुंचे





Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • Indore News
  • murder
  • Crime
  • girlfriend
  • boyfriend