आज अहमदाबाद में दिखेगा आईपीएल फाइनल का रोमांच, इंदौरी खिलाड़ी तय करेगा विजेता टीम का नाम
समझें क्या है पूरा मामला...
- आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- यह मुकाबला पिछले साल की चैंपियन RCB और 2022 की विजेता GT के बीच होगा।
- आरसीबी के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार हैं।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।
- गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 मैच में पाटीदार ने धुआंधार पारी खेली थी।
अहमदाबाद में सजेगा महामुकाबला
आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। क्रिकेट फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आ गया है।
आज, रविवार 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक बेहद ही दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है।
एक तरफ है डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) होगी। वहीं दूसरी तरफ साल 2022 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली गुजरात टाइटंस (GT) होगी।
इस फाइनल मैच की सबसे खास बात यह है कि मैदान पर जीत-हार का फैसला भले ही कोई भी टीम करे, लेकिन इस पूरे मैच की कमान इंदौर के खिलाड़ियों के हाथों में रहने वाली है।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इस टीम की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथ में है। बता दें कि रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी के पहले साल में ही RCB को ट्रॉफी जिताई थी।
रजत पाटीदार खुद इंदौर के रहने वाले हैं। इस पूरे सीजन में उन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से सबको प्रभावित किया है।
क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ तूफानी पारी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 मैच में रजत पाटीदार ने धुआंधार पारी खेली थी। रजत ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी।
| रन | गेंदें | छक्के |
| 93 | 33 | 9 |
रजत की इस पारी की बदौलत ही आरसीबी फाइनल का टिकट हासिल करने में कामयाब रही।
इस सीजन रजत पाटीदार का खेल?
आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में रजत पाटीदार बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मौकों पर मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।
जब भी टीम मुश्किल में फंसी, रजत ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। फैंस को पूरी उम्मीद है कि फाइनल मैच में भी उनका बल्ला जमकर बोलेगा। साथ ही वे टीम को दोबारा चैंपियन बनाएंगे।
वेंकटेश अय्यर का ऑलराउंडर अवतार
आरसीबी की टीम में इंदौर का एक और बड़ा नाम शामिल है और वह है वेंकटेश अय्यर। वेंकटेश ने इस साल मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी से बेहतरीन योगदान दिया है।
हैदराबाद के खिलाफ खेली शानदार पारी
इस सीजन में वेंकटेश अय्यर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ देखने को मिला। उस मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने बाकी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे।
वहीं वेंकटेश ने क्रीज पर टिककर एक कमाल की पारी खेली। उनकी इस सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच पाई थी।
इस शानदार मैच मे अय्यर ने 19 गेंद में 44 रन की पारी खेली थी। इस दौरान अय्यर ने 4 सिक्स भी लगाए थे।
इस सीजन में वेंकटेश का प्रदर्शन
पूरे आईपीएल 2026 के सीजन की बात करें, तो वेंकटेश अय्यर ने टीम के लिए एक परफेक्ट संकटमोचक की भूमिका निभाई है। उन्होंने न तेजी से रन भी बनाए हैं। साथ ही मुश्किल समय में विकेट पर टिककर पारी को संभालना भी सिखाया है।
अंपायर नितिन मेनन का बनेगा अनोखा रिकॉर्ड
खिलाड़ियों के अलावा इस मैच में इंदौर का एक और बड़ा चेहरा मैदान पर मौजूद रहेगा। मशहूर अंपायर नितिन मेनन को बीसीसीआई (BCCI) ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
नितिन मेनन IPL2026 के इस फाइनल मुकाबले में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि लगातार आठवां सीजन है, जब नितिन मेनन आईपीएल के फाइनल मैच में अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे। यह उनकी बेहतरीन अंपायरिंग का ही नतीजा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
आईपीएल फाइनल 2026 : बेंगलुरु और गुजरात के बीच टक्कर कल
IPL 2026 क्वालीफायर वन में धर्मशाला का लेजर शो विवादों में, दिखाया भारत का गलत नक्शा
खर्च कम करना है तो प्रधानमंत्री IPL को बंद कीजिए, भूपेश बघेल ने कहा, संघ के लोग भी बन गए सटोरिए
टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसे फैंस