करोड़ों की कीमत मगर परफॉर्मेंस फीका, आईपीएल 2026 में ऐसे रहे एमपी के खिलाड़ियों के हाल

Aman Vaishnav | Jun 03, 2026, 15:11 IST
ipl 2026 mp players performance
आईपीएल 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन रजत पाटीदार और शिवांग कुमार को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।
  • इस सीजन में एमपी के 13 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों ने 47.55 करोड़ रुपए खर्च किए।
  • सीजन में बने कुल 26 हजार 117 रनों में से एमपी के खिलाड़ियों ने सिर्फ 1124 रन बनाए।
  • एमपी के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए कुल रनों में से अकेले रजत पाटीदार ने 501 रन ठोके हैं।
  • प्रदेश का कोई भी बल्लेबाज इस सीजन में शतक नहीं लगा पाया है।
IPL 2026: How and Why did Royal Challengers Bengaluru win IPL 2026? Here are 7 reasons


करोड़ों खर्च, मैदान पर बेअसर

आईपीएल 2026 का रोमांचक सफर अब खत्म हो चुका है। इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।



एक तरफ जहां रजत पाटीदार की कप्तानी का डंका बजा है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है।



इस बार के ऑक्शन में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने पानी की तरह पैसा बहाया। कुल 47करोड़ 55 लाख रुपए खर्च किए गए।



वहीं जब मैदान पर जौहर दिखाने की बारी आई तो ज्यादातर खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए। पूरे सीजन में सभी टीमों को मिलाकर कुल 26 हजार 117 रन बने थे।



इसमें से मध्य प्रदेश के 8 खिलाड़ियों के बल्ले से सिर्फ एक हजार 124 रन ही निकले। यह कुल रनों का महज 4.29% ही है। हैरानी की बात तो यह है कि इन 1,124 रनों में से भी अकेले रजत पाटीदार ने 501 रन बनाए हैं। जो कुल योगदान का लगभग 45% है।



David_RCB-935155


रजत और शिवांग का घातक प्रदर्शन

इस पूरे सीजन में मध्य प्रदेश का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। पूरे आईपीएल में कुल 154 अर्धशतक लगे, लेकिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के हिस्से में सिर्फ 7 अर्धशतक ही आए।



सीजन में मध्य प्रदेश की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 93 रन रहा। यह भी रजत पाटीदार ने ही बनाया था।



बल्लेबाजी में जहां रजत पाटीदार का जलवा रहा। वहीं गेंदबाजी में रीवा के युवा ऑलराउंडर शिवांग कुमार ने थोड़ा प्रभावित किया। शिवांग ने सनराइजर्स की तरफ से खेलते हुए 13 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए।



इन तीन खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ा

मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें अपनी टीम के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आरसीबी ने मंगेश यादव को को पूरे सीजन में सिर्फ बेंच पर ही बिठाकर रखा।



वहीं राजस्थान रॉयल्स के कुलदीप सेन और गुजरात टाइटंस के कुलवंत खेजरोलिया भी पूरे सीजन बाहर रहे। इनके अलावा वेंकटेश अय्यर, माधव तिवारी, आवेश खान, आशुतोष शर्मा, अक्षत रघुवंशी, अरशद खान और अनिकेत शर्मा जैसे नामी खिलाड़ी भी इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।



एमपी के खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड

बल्लेबाजों का प्रदर्शन

खिलाड़ी का नामटीमकितने में बिकेमैचकुल रनऔसतसबसे अच्छा प्रदर्शन
रजत पाटीदारआरसीबी11 करोड़1550141.7593* रन
वेंकटेश अय्यरआरसीबी07 करोड़0720952.2573 रन
आशुतोष शर्माडीसी3.80 करोड़0817134.2039 रन
शशांक सिंहपंजाब5.5 करोड़1213250.0050 रन
अक्षत रघुवंशीलखनऊ2.20 करोड़032914.5018 रन

गेंदबाजों का प्रदर्शन

खिलाड़ी का नामटीमकितने में बिकेमैच विकेट औसतसबसे अच्छा प्रदर्शन
शिवांग कुमारसनराइजर्स30 लाख13099.613/31
अरशद खानजीटी1.30 करोड़08069.923/22
आवेश खानएलएसजी9.75 करोड़06

ये खबरें भी पढ़िए...

RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर रजत पाटीदार ने बर्थडे पर फैंस को दिया गिफ्ट



IPL 2026 में भी चैंपियन बनी RCB, गुजरात को 5 विकेट से हराया



एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान



क्रिकेट न्यूज : अब सभी मेरिट छात्र नहीं देख पाएंगे मैच, DPI ने पलटा आदेश





Tags:
  • क्रिकेट न्यूज
  • गुजरात टाइटंस
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • राजस्थान रॉयल्स
  • शशांक सिंह
  • वेंकटेश अय्यर
  • रजत पाटीदार
  • आईपीएल 2026