IPL के मिनी ऑक्शन में MP के 14 में से 5 खिलाड़ी बिके, 7 करोड़ में बिके वेंकटेश अय्यर

Amresh Kushwaha | Dec 17, 2025, 11:10 IST
ipl-mini-auction-madhya-pradesh-5-players-sold
आईपीएल मिनी ऑक्शन में मध्यप्रदेश के 14 खिलाड़ियों में से 5 पर बोली लगी। वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में अय्यर की कीमत 23.75 करोड़ थी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को हुआ। यह ऑक्शन अबू धाबी में दोपहर 2:30 बजे से शुरू किया गया था। इसमें मध्यप्रदेश के 14 खिलाड़ियों पर बोली लगी।



वहीं इनमें से 5 खिलाड़ी बिके हैं। इसमें सबसे ऊंची बोली इंदौर के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर की लगी है। अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा है।



एमपी के 14 खिलाड़ियों में से 5 पर लगी बोली

ये खबर भी पढ़िए...IPL में एमपी के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, आज 14 खिलाड़ी मिनी ऑक्शन के मैदान में



मंगेश पहले से महंगे, वहीं, अय्यर की कीमत गिरी

मंगेश यादव पहली बार में सबसे महंगे बिके। वहीं, वेंकटेश अय्यर की कीमत 239% गिर गई। आरसीबी ने अय्यर को 7 करोड़ में खरीदा। पिछले सीजन में अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ में खरीदा था।



इस बार के IPL में एमपी के 12 खिलाड़ी

IPL 2026 के लिए टीमों ने पहले से ही एमपी के 7 खिलाड़ियों को रिटेन किया हुआ था। वहीं इस मिनी ऑक्शन के बाद इस बार के आईपीएल में एमपी के 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।



इन खिलाड़ियों में रजत पाटीदार (आरसीबी), आवेश खान (लखनऊ), अनिकेत वर्मा (हैदराबाद), आशुतोष शर्मा (दिल्ली), शशांक सिंह (पंजाब), अरशद खान (गुजरात टाइटंस), माधव तिवारी (दिल्ली), वेंकटेश अय्यर (आरसीबी), कुलदीप सेन (राजस्थान), शिवांग कुमार (हैदराबाद), मंगेश यादव (आरसीबी), अक्षत रघुवंशी (लखनऊ) शामिल हैं। वहीं, इस बार IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी।



ये खबर भी पढ़िए...विमेंस प्रीमियर लीग WPL में पहली बार मध्यप्रदेश की 5 खिलाड़ी, क्रांति गौड़ भी शमिल



वेंकटेश अय्यर 7 करोड़ में बिके

इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पांच साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स में थे। अब वह नीलामी में फिर से उतरे थे। आरसीबी ने उन्हें 7 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। पिछले ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह उस नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।



मंगेश पर लगी 5 करोड़ 20 लाख की बोली

मंगेश यादव को आरसीबी ने 5 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है। मंगेश का बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया था। इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला था। एक मैच में उन्होंने 233.33 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए थे। इसके अलावा, उन्होंने तीन विकेट भी अपने नाम किए थे।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: विमेंस प्रीमियर लीग में ​दिखेगा मध्यप्रदेश का दम, ये 12 खिलाड़ी मैदान में बिखरेंगी अपना जलवा



अक्षत रघुवंशी 2 करोड़ 20 लाख में बिके

अक्षत रघुवंशी को लखनऊ ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। अक्षत ने MPL 2025 में इंदौर पिंक पैंथर्स की ओर से चार मैचों में 239 रन बनाए थे।



वह टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले कुछ खिलाड़ियों में शामिल थे। पिछली नीलामी में उन पर बोली नहीं लगी थी। अक्षत अशोकनगर के सेन चौराहे पर अपने पिता केपी रघुवंशी और परिवार के साथ रहते हैं।



उनके पिता की दुकान है। अक्षत ने तीन साल की उम्र में बल्ला थामा था। शुरुआत में उन्हें घर पर ही क्रिकेट खेलाया जाता था।



कुलदीप अपने बेस प्राइस पर ही बिके

रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। इस बार कुलदीप का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। पिछली बार पंजाब किंग्स ने कुलदीप को बेस प्राइस पर खरीदा था।



हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वह 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। कुलदीप ने 2018 से 2024 तक 12 आईपीएल मैच खेले और 14 विकेट लिए। इस साल कुलदीप को 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पिछले साल उन्हें पंजाब ने 80 लाख रुपए में खरीदा था।



ये खबर भी पढ़िए...IPL 2025 के ऑक्शन में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी एमपी के वेंकटेश अय्यर को KKR ने किया रिलीज



शिवांग कुमार भी अपने बेस प्राइस पर बिके

ऑलराउंडर शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। वह भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलते हैं। शिवांग ने MPL 2025 के 7 मैचों में 120 रन बनाए थे। उन्होंने 5 विकेट भी लिए, जिसमें 42 गेंदों पर 91 रन की पारी शामिल है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया था।



10 टीमों ने 77 पर खर्च किए 215.45 करोड़

ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ी शामिल हुए थे। वहीं, केवल 77 खिलाड़ियों को ही टीमों में शामिल किया गया है। इनमें 29 विदेशी और 48 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे।



सभी 10 आईपीएल टीमों ने 215.45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस बार 40 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखी गई थी। वहीं, 227 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखी गई थी।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • IPL
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • कुलदीप सेन
  • वेंकटेश अय्यर
  • मंगेश यादव
  • अक्षत रघुवंशी