बेडरूम की वीडियो दूसरों को भेज रहा था! कुक मारपीट मामले पर बोले शशांक सिंह
समझें क्या है पूरा मामला...
- आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह मुश्किल में घिर गए हैं।
- शशांक और उनके पिता पर कुक से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगा है।
- यह मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
- शिकायतकर्ता का नाम विपेंद्र सिंह तोमर बताया जा रहा है, जो रीवा जिले के रहने वाले हैं।
- मध्यप्रदेश के क्रिकेटर शशांक सिंहसिंह ने खुद सफाई दी है।
कुक ने लगाए गंभीर आरोप
दरअसल विपेंद्र सिंह तोमर नाम का युवक 25 जून को शशांक सिंह के परिवार के यहां कुक के तौर पर काम पर लगा था। विपेंद्र का आरोप है कि घर में खाने की क्वालिटी को लेकर विवाद हुआ था।
इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई थी। विपेंद्र ने यह भी दावा किया था कि उसका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया था। साथ ही कुक ने कैमरे के सामने आकर अपनी चोटें भी दिखाई थीं। इस शिकायत पर 29 जून को शशांक और उनके पिता पूर्व IPS और एक अन्य पर FIR दर्ज हुई थी।
क्रिकेटर शशांक सिंह ने रसोइए को बंधक बनाकर पीटा! पूर्व IPS पिता भी शामिल, FIR दर्ज
शशांक सिंह ने दी सफाई
वहीं अब इस मामले में खुद शशांक सिंह ने सफाई दी है। मीडिया से बातचीत में शशांक सिंह ने सारे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि किसी को बंधक बनाकर रखा गया।
शशांक के मुताबिक कुक 25 तारीख की शाम आया था और 28 तारीख की सुबह चला गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने कम समय में किसी को बंधक कैसे बनाया जा सकता है।
शशांक ने यह ङी बताया कि कुक ने पहले दावा किया था कि उसे हर तरह का खाना बनाना आता है। वहीं बाद में खुद स्वीकार किया कि उसे खाना बनाना नहीं आता।
20 हजार की डिमांड पर सवाल
शशांक सिंह ने कहा कि कुक उनके पिता के किसी दोस्त के जरिए घर आया था। परिवार को बताया गया था कि वह हर तरह का खाना बना सकता है। लेकिन घर आते ही उसने 20 हजार रुपए एडवांस मांग लिए।
इसके बाद शशांक की मां ने उससे कहा कि पहले 2-3 दिन काम करके दिखाओ। इसके बाद ही पैसों पर बात होगी। शशांक का कहना है कि आते ही इतनी बड़ी रकम मांगना खुद शक पैदा करता है।
बेडरूम की वीडियो का दावा
शशांक सिंह ने कुक पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनके मुताबिक कुक ने घर के बेडरूम की वीडियो बनाई। घर के महंगे और लग्जरी सामान की वीडियो बनाकर दूसरे लोगों को भेजी गई।
शशांक ने कहा कि इस वजह से उन्हें कुक पर भरोसा नहीं रहा। उनका कहना है कि कुक से उनकी बातचीत बमुश्किल एक मिनट हुई, जिसमें उन्होंने सिर्फ खाना बनाने के बारे में पूछा था।
FIR में किन धाराओं का इस्तेमाल
पुलिस ने पिता शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि शशांक के पिता शैलेश सिंह मध्य प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड स्पेशल डीजी रह चुके हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
पोस्टमार्टम से पहले चल पड़ी युवक की धड़कन, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
आधी रात युवती से मिलने पहुंचा युवक, जमकर हुई पिटाई, जूतों की माला पहनाकर खंभे से बांधा
शादी से मना करने पर AI से लिया बदला, फर्जी हनीमून फोटो बनाकर किए वायरल