आईपीएस अविजीत रंजन पर भ्रष्टाचार का आरोप, पत्नी के एनजीओ से काले धन को सफेद करने का दावा
News in Short
- कटनी के पूर्व एसपी आईपीएस अविजीत रंजन के खिलाफ लोकायुक्त भोपाल ने जांच शुरू की है।
- झिंझरी की सरिता गौतम की शिकायत पर लोकायुक्त के एडिशनल एसपी ने नोटिस जारी किया है।
- अविजीत रंजन पर 10-12 साल में भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है।
- नरसिंहपुर में 10 एकड़ जमीन और रेस्टोरेंट होने का दावा शिकायत में किया गया है।
News in Detail
कटनी के पूर्व एसपी आईपीएस अफसर अविजीत रंजन के खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति बनाई और खासतौर पर सामग्री खरीदने में करोड़ों रुपए का घोटाला किया है।
यह शिकायत झिंछरी की सरिता गौतम ने की थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई शुरू की। अब इस मामले की जांच भोपाल से की जाएगी। वहीं, इस मामले पर आईपीएस अविजीत ने द सूत्र से बात की और इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
शिकायतकर्ता को लोकायुक्त का नोटिस
लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता को मामले में नोटिस जारी किया है। ये नोटिस लोकायुक्त के एडिशनल एसपी डॉ. आरके सिंह ने भेजा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आईपीएस अविजीत रंजन अपनी पत्नी के एनजीओ "नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन" के नाम पर काले धन को सफेद (वैध) करते हैं। आरोप है कि उन्होंने करीब 10-12 सालों में भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति बनाई है।
अफसरों के घरों में बेशकीमती सामान छिपाने का आरोप
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कटनी के दो राजपत्रित पुलिस अफसरों के घरों में बेशकीमती सामान छिपाया गया है। इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने बताया कि कटनी में अविजीत का एक प्लॉट है और वहां फ्लैट और बंगला भी बन रहा है। नरसिंहपुर में 10 एकड़ बेशकीमती जमीन और एक रेस्टोरेंट होने का दावा भी किया गया है। इस मामले में फिलहाल अविजीत रंजन का कोई बयान सामने नहीं आया है।
मनगढ़ंत है शिकायत, कानूनी कार्रवाई करूंगा: अविजीत रंजन
मामले को लेकर आईपीएस अविजीत ने द सूत्र से बात की है। उन्होंने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। शिकायतकर्ता कोई समाजसेवी नहीं है, बल्कि एक आरक्षक की पत्नी है। यह मेरे खिलाफ साजिश के तहत हो रहा है। इसके पीछे जो तार जुड़े हैं, उनकी जांच होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मैं भी शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं। जहां तक मुझे पता है शिकायतकर्ता का पति उमेश गौतम एक लापरवाह और आदतन शिकायती किस्म का आरक्षक है। उसके खिलाफ कई विभागीय जांच हुई हैं। उसे कटनी से हटाने की अनुशंसा भी की जा चुकी है
ये खबरें भी पढ़ें...
MP News: मध्यप्रदेश कटनी में ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, ठंड से कांप रहा था लावारिस मासूम
कटनी के एसपी रहे IPS अविजीत रंजन की मुश्किलें बढ़ीं, पीएचक्यू ने की विभागीय जांच की सिफारिश
सीएम मोहन यादव का ऐलान, कटनी में खुलेगा मेडिकल कॉलेज और किसानों को मिलेगा ये