IRCTC MP Tour Package: 6 दिन घूमें एमपी की खूबसूरत वादियां, जानें खर्च और पूरी डिटेल

Aman Vaishnav | Aug 13, 2026, 12:15 IST
IRCTC MP Tour Package
IRCTC का Heart of MP टूर पैकेज 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस पैकेज के दौरान यात्रियों को भोपाल, सांची, उदयगिरि, भोजपुर, भीमबेटका और पचमढ़ी के प्रमुख स्थल घुमाए जाएंगे। इसमें इंडिगो की रिटर्न फ्लाइट से भोपाल लाया और ले जाया जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • IRCTC ने एमपी घूमने के लिए 5 रात और 6 दिन का Heart of MP पैकेज लॉन्च किया है।
  • इस यात्रा में यात्रियों को इंडिगो की रिटर्न फ्लाइट से भोपाल लाया और ले जाया जाएगा।
  • टूर पैकेज के दौरान यात्रियों को कई सारे प्रमुख स्थल घुमाए जाएंगे।
  • इस पैकेज का शुरुआती किराया 38 हजार 500 रुपए प्रति व्यक्ति (ट्रिपल शेयरिंग) है।
  • पैकेज में फ्लाइट टिकट, घूमने के लिए गाड़ी, रोज का नाश्ता और डिनर शामिल है।

मध्य प्रदेश अपनी खूबसूरती, पुराने इतिहास और जंगलों के लिए पूरे देश में जाना जाता है। प्रदेश में खजुराहो, सांची और भीमबेटका जैसी विश्व प्रसिद्ध जगहें हैं। साथ ही महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिरहै।



इसके अलावा पचमढ़ी का खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी भी। यह राज्य हर किसी का मन मोह लेता है। इसके अलावा जबलपुर के भेड़ाघाट में नर्मदा नदी के धुआंधार जलप्रपात, संगमरमर की चट्टानें और कान्हा-बांधवगढ़ जैसे टाइगर रिजर्व इस राज्य की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।



आप भी मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों को देखने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। IRCTC एक बेहद सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली टूर पैकेज लेकर आया है।



क्या है Heart of MP टूर पैकेज?

IRCTC के इस स्पेशल पैकेज का नाम Heart of MP - Bhopal-Pachmarhi Escape है। यह टूर 5 रात और 6 दिन का है। इसकी शुरुआत 31 अगस्त से होने जा रही है।



इस पैकेज की सबसे खास बात यह है कि, इसमें आपको यात्रा की प्लानिंग करने की कोई टेंशन नहीं लेनी होगी। इसमें लखनऊ से भोपाल आने-जाने की फ्लाइ, होटल, खानाऔर स्थानीय साइटसीइंग की पूरी व्यवस्था शामिल है। यह पैकेज Comfort Class श्रेणी में आता है। इसमें कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं।



6fb004eb-542


कितना होगा किराया?

IRCTC ने अलग-अलग यात्रियों की संख्या के हिसाब से किराया तय किया है। आप जितने ज्यादा लोग साथ यात्रा करेंगे, प्रति व्यक्ति खर्च उतना ही कम होगा।



  • अकेले यात्रा करने पर (1 Person): 54 हजार 000 रुपए
  • दो लोगों के साथ यात्रा (2 Persons): 40 हजार 600 रुपए प्रति व्यक्ति
  • तीन लोगों के साथ यात्रा (3 Persons): 38 हजार 500 रुपए प्रति व्यक्ति
  • बच्चे (5 से 11 साल): 33 हजार 100 (चाहे बेड लिया जाए या न लिया जाए, किराया यही रहेगा)
  • छोटे बच्चे (2 से 4 साल): 16 हजार 600 (बिना बेड के)
irctc-mp-tour-package-bhopal-pachmarhi


6 दिनों का पूरा ट्रैवल प्लान

इस यात्रा के दौरान आपको हर दिन नई और ऐतिहासिक जगहें देखने को मिलेंगी।



31 अगस्त (पहला दिन): यात्रा की शुरुआत लखनऊ से भोपाल पहुंचने के साथ होगी। होटल में चेक-इन करने के बाद यात्रियों को भोपाल शहर देखने का समय मिलेगा।



शाम का समय अपर लेक के आसपास बीतेगा। इसके बाद रात का खाना और ठहराव होटल में होगा।



1 सितंबर (दूसरा दिन): सांची और उदयगिरि हिल्स की फुल-डे ट्रिप होगी। यहां आप प्रसिद्ध सांची स्तूप और प्राचीन गुफाएं देख सकेंगे। इसके बाद भोपाल का ट्राइबल म्यूजियम घुमाया जाएगा।



2 सितंबर (तीसरा दिन): भोपाल से पचमढ़ी के लिए रवानगी होगी। रास्ते में भोजपुर का मशहूर भोजेश्वर मंदिर और भीमबेटका के रॉक शेल्टर्स दिखाए जाएंगे। शाम को पचमढ़ी पहुंचकर होटल में रुकने की व्यवस्था होगी।



3 सितंबर (चौथा दिन): जीप के जरिए पचमढ़ी के प्रमुख पर्यटन स्थलों और खूबसूरत वादियों की सैर कराई जाएगी।



4 सितंबर (पांचवां दिन): पचमढ़ी से भोपाल वापसी होगी। भोपाल लौटने के बाद यात्रियों को खरीदारी या अपनी पसंद से घूमने के लिए फ्री टाइम मिलेगा।



5 सितंबर (छठा दिन): यात्रा के अंतिम दिन भोपाल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए वापस इंडिगो की फ्लाइट मिलेगी।



5017b961-9f3


पैकेज में क्या शामिल है और क्या नहीं?

यात्रा पर जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपको कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और किन चीजों के पैसे अलग से देने होंगे।



पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

  • लखनऊ और भोपाल के बीच इंडिगो की रिटर्न फ्लाइट टिकट।
  • 3 रात भोपाल और 2 रात पचमढ़ी के होटल में रुकने की व्यवस्था।
  • शेयरिंग व्हीकल से सभी जगह घुमाने की सुविधा।
  • रोज का नाश्ता और रात का खाना।
65cdb20b-613


इन चीजों का खर्च खुद उठाना होगा

  • अपने घर से लखनऊ एयरपोर्ट तक आने-जाने का खर्च।
  • किसी भी मंदिर में VIP एंट्री या विशेष दर्शन का टिकट।
  • पचमढ़ी या अन्य जगहों पर एडवेंचर एक्टिविटीज का खर्च।
  • होटल के पोर्टर चार्ज, टिप्स, मिनरल वाटर, लॉन्ड्री और तय शेड्यूल से अलग भोजन का खर्च।
648c6001-62f


ये खबरें भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश के सैलानी आइलैंड में मिलेगा मालदीव जैसा मजा, जानिए कब और कैसे जाएं



चारों ओर से पानी और हरियाली से घिरे मध्य प्रदेश के सरसी आइलैंड पर मिलेगा मालदीव जैसा मजा



भीड़ से दूर और सुकून की तलाश तो सर्दियों में घूमिए मध्य प्रदेश का रहस्यमयी तामिया पातालकोट



भोपाल-उज्जैन में अब विदेशों जैसी सैर, आ गई हो-हो बसें, एक ही टिकट में घूमें पूरा शहर



Tags:
  • भोपाल
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • IRCTC
  • टाइगर रिजर्व
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी
  • सांची स्तूप
  • पचमढ़ी
  • खजुराहो