मशहूर चित्रकार ईश्वरी रावल को शिखर सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

Sourabh Bhatnagar | Feb 13, 2025, 14:04 IST
thesootr
इंदौर के मशहूर चित्रकार ईश्वरी रावल को आज शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। रावल ने वाल्मीकि रामायण के श्लोकों पर आधारित पेंटिंग्स के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जीवंत किया है।

भोपाल स्थित बहुकला केंद्र भारत भवन अपनी स्थापना के 43 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर के मशहूर चित्रकार ईश्वरी रावल को शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा। बता दें रावल ने भारतीय कला जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी कलाकृतियां भारतीय संस्कृति, विशेषकर रामायण के श्लोकों पर आधारित चित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं। गौरतलब है कि इस अवसर को भव्य तरीके से मनाने के लिए 13 फरवरी से 20 फरवरी 2025 तक विशेष कला समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।



thesootr


thesootr


रामायण पर आधारित पेंटिंग्स बनाई

thesootr


thesootr




पूर्व राष्ट्रपति के हाथों मिल चुका है सम्मान

thesootr


thesootr


रावल का कहना है कि आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने की खातिर पेंटिंग बनाई गई है, पेंटिंग वाल्मीकि रामायण के कई श्लोकों पर आधारित है, इन पेंटिग्स को पूरा होने में करीब 2 से 3 महीने का समय लगा है। ईश्वरी रावल बताते हैं कि जब मैं परेशान था तब वाल्मीकि रामायण पढ़ने की शुरुआत की और उसमें पहले अध्याय में भगवान राम वन जा रहे हैं, गांव की महिलाएं सीता जी को देखने के लिए जा रही हैं। जब अन्य श्लोकों को गौर से पढ़ा तब इस पेंटिंग को बनाने का ख्याल आया। रावल की कला से भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा भी कायल हो गए थे, उन्होंने राव को सम्मानित किया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • Ishwari Rawal's painting
  • ईश्वरी रावल की पेटिंग