ओवरब्रिज से कार पर गिरा हाईवा: दो की मौके पर मौत, कई गंभीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Neel Tiwari | Feb 03, 2026, 17:14 IST
jabalpur bhopal national highway accident
जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर मंगलवार, 3 फरवरी को एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहपुरा थाना क्षेत्र में गुरु कृपा पेट्रोल पंप के पास ओवरब्रिज से हाईवा गिर गया। हाईवा के नीचे आने से एक कार बुरी तरह पिचक गई।

जबलपुर। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। शहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरु कृपा पेट्रोल पंप के पास बने ओवरब्रिज से एक भारी वाहन हाईवा अचानक नीचे सर्विस रोड पर जा रही कार पर गिर गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



कार बुरी तरह पिचकी, लोग अंदर फंसे

हाईवा के सीधे कार पर गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।



2979913e-126


हाईवा में फंसे व्यक्ति और दबी बाइक की भी सूचना

हादसे को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि ओवरब्रिज के ऊपर से एक हाईवा नीचे गिर गया। इसकी चपेट में नीचे से गुजर रही कार आ गई। कार में सवार चार लोगों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति हाईवा में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल के भी हाईवा के नीचे दबे होने की जानकारी सामने आई है।



29fdaf40-4a5


मौतों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

ASP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हाईवा में फंसे व्यक्ति की स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि वह किसी प्रकार की हरकत करता दिखाई नहीं दे रहा। वहीं कार सवार घायलों को इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिली जानकारी के आधार पर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है और लगभग 5 लोग घायल हैं ।



d9121aef-501


हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

शहपुरा पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ओवरब्रिज से हाईवा गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्या यह तकनीकी खराबी थी, तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है और रेस्क्यू व जांच दोनों कार्य जारी हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...



जबलपुर सड़क हादसा: सीएम मोहन यादव ने की मुआवजे की घोषणा



बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा; पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत



क्या साध्वी प्रेम बाईसा को दाल में दिया था जहर, मौत पर सस्पेंस, पुलिस कर रही हैं जांच



बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, बोगियां काटकर लाशों और यात्रियों को निकला





Tags:
  • जबलपुर
  • सड़क हादसा
  • पुलिस अधीक्षक
  • नेशनल हाईवे
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक