कार रेसिंग के दौरान हुआ हादसा युवक की हुई मौत

Neel Tiwari | Aug 06, 2024, 17:34 IST
accident youth dies
जबलपुर के डुमना क्षेत्र में तड़के सुबह एक कार एक्सीडेंट की सूचना मिली जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह युवक दो कारों के बीच में रेसिंग कर रहे थे जिसके दौरान यह दुर्घटना घटी।

जबलपुर के खमरिया थाना अंतर्गत आने वाले डुमना क्षेत्र में एक एक्सीडेंट की सूचना तड़के सुबह पुलिस को मिली। इस दुर्घटना में एक सियाज कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके बाद चालक की मौत के पर ही मौत हो गई और कार में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवक जो बेहोशी की हालत में थे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



तड़के सुबह 4 बजे निकले थे घर से

इस मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे ने बताया कि कार चला रहे युवक प्रिंस खत्री के साथ तुषार खत्री और आरुष ओबेरॉय अपने घर से तड़के सुबह 4 बजे निकल गए थे। इसके बाद सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच उनकी दुर्घटना की सूचना सामने आई। इस दुर्घटना में प्रिंस खत्री की मौत हो गई और तुषार और आरुष गंभीर रूप से घायल है । अब यह युवक इतनी सुबह घर से निकलकर डुमना क्यों पहुंचे थे यह अभी जांच का विषय है।



नाबालिक युवक कर रहे थे रेसिंग

हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने युवकों की आयु की पुष्टि नहीं की है पर सूत्रों के अनुसार कर चला रहे युवक की उम्र 17 वर्ष थी। इसके साथ ही इलाके के आसपास के लोग बता रहे हैं कि होंडा सिटी और सियाज कार में आपस में रेस लगाई जा रही थी यह कारें बहुत ही तेज गति से डुमना के समागम चौक की ओर जा रही थी जिस बीच यह दुर्घटना हुई। पुलिस के द्वारा अभी दूसरी कार की भी पुष्टि नहीं की गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • जबलपुर
  • कार एक्सीडेंट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कार रेसिंग