घूमने के बहाने युवती को ले गए किराए के कमरे में, फिर किया गैंगरेप

Neel Tiwari | Sept 23, 2024, 18:37 IST
jabalpur gang rape
जबलपुर में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पहले तो 21 साल के युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर किराए के कमरे में ले जाकर 4 दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया।

Jabalpur gang rape : इंदिरा मार्केट स्थित एक घर में बंधक बनाकर किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले 4 आरोपियों को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि सभी चार आरोपियों को बेलबाग क्षेत्र से बीती रात पकड़ा गया था। जिन्हें कोर्ट में पेश करते हुए जेल भिजवा दिया गया है।



पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

17 वर्षीय किशोरी की दोस्ती आर्यन यादव उर्फ तन्नू 21 वर्ष से हुई थी। शुक्रवार 20 सितंबर की शाम करीब 5 बजे आर्यन उसे घुमाने के नाम पर इंदिरा मार्केट ले गया। इंदिरा मार्केट में ही आर्यन के दोस्त अली उर्फ अंशुल ने एक किराए का घर ले रखा था। आर्यन नाबालिग को किराए के कमरे में ले गया । उसके बाद पहले से निर्धारित योजना के तहत उसके दो दोस्त निहाल लोढहे और आशीष समुंद्रे मिले और फिर चारों ने मिलकर इंदिरा मार्केट स्थित इस घर में बारी बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने किशोरी को भी धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वो उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।



पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी

बलात्कार की घटना घटित होने के बाद देर रात लगभग 1:30 बजे युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों के साथ युवती ने महिला पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार 23 सितंबर को इन चारों आरोपियों को बेलबाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • गैंगरेप
  • Jabalpur gang rape
  • जबलपुर गैंगरेप