जबलपुर: मां ने बेटी को मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मना किया तो बेटी ने लगा ली फांसी
अगर आप भी अपने बच्चों को अधिक समय के लिए मोबाइल देते हैं तो आपको ये खबर जरुर पढ़नी चाहिए, क्योंकि आजकल के बच्चों को अधिक मोबाइल देने का नतीजा हू-ब-हू कुछ ऐसा हो सकता है जिससे आपको हमेशा के लिए पछताना पड़ सकता है। जबलपुर में कुछ ऐसी घटना घटी जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। यहां पर एक मां को अपनी बेटी को अधिक समय तक मोबाइल देखने के लिए मना करना भारी पड़ गया है। दरअसल हुआ यूं कि कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी आएदिन मोबाइल पर गेम खेलती थी। इस बात को लेकर मां ने बेटी को डांट लगा दी। मां की डांट बेटी को इतना बुरी लगी की उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
सीएसपी गढ़ा देवेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार गुप्ता नगर निवासी सुनंदा डेहरिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी समाप्त कर वे सुबह लगभग 8 बजे घर पहुंची तो देखा कि उसकी 14 वर्षीय बेटी आरुषि घर में पंखे में दुपट्टे से फांसी पर लटकी थी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।
इकलौती बेटी थी किशोरी
उन्होंने बताया कि अभी नाबालिग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। यह बात भी सामने आई है कि किशोरी द्वारा अधिक मोबाइल देखने पर मां ने उसे डांट लगाई थी। मां के ड्यूटी पर चले जाने के बाद किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला के पति के पूर्व में मृत्यु हो गई है और नाबालिग उसकी इकलौती बेटी थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक