मेकअप का बहाना... फोटो स्टूडियो से गायब हुई नई नवेली पत्नी, पति दर-दर भटक रहा

Neel Tiwari | Jul 02, 2026, 23:41 IST
Photograph: (THESOOTR)
JABALPUR. जबलपुर में शादी के बाद नवविवाहिता फोटो स्टूडियो से लापता हुई। मेकअप कराने निकली महिला वापस नहीं लौटी। पति ने पुलिस से तलाश की गुहार लगाई।

ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...

  • 21 जून को गोसलपुर में हुई थी शादी, 22 जून को दुल्हन की विदाई हुई।
  • पारिवारिक कार्यक्रमों के बाद दोनों फोटो स्टूडियो पहुंचे थे।
  • मेकअप कराने की बात कहकर दुल्हन हुई गायब।
  • काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो शुरू हुई तलाश, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शादी की खुशियां अभी घर में पूरी तरह बिखरी भी नहीं थीं कि एक ऐसी घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। फोटो खिंचवाने के दौरान मेकअप कराने का कहकर निकली नवविवाहिता रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। कई दिनों तक अपने स्तर पर तलाश करने के बाद अब दूल्हे ने पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।



शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं

जबलपुर जिले के गोसलपुर और बरेला क्षेत्र से सामने आया यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जिस घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां और खुशियां थीं, वहीं अब हर कोई उसकी सलामती की दुआ कर रहा है। शादी के कुछ ही दिनों बाद नवविवाहिता के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है।



jabalpur newlywed bride missing


22 को विदाई तक सब कुछ था सामान्य

बरेला निवासी गौतम यादव के अनुसार 21 जून को उनकी बारात गोसलपुर गई थी और 22 जून को विधिवत विदाई के बाद वह अपनी पत्नी को घर लेकर आए।



इसके बाद परिवार में मौसी की शादी और बंजारिन माता के दर्शन जैसे कार्यक्रम भी संपन्न हुए। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान दंपति सामान्य रूप से साथ रहे और किसी तरह की अनहोनी की आशंका भी किसी को नहीं थी।



मेकअप का कहा और हो गई गायब

गौतम यादव ने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रमों के बाद दोनों फोटो स्टूडियो पहुंचे ताकि शादी की यादगार तस्वीरें खिंचवाई जा सकें। इसी दौरान उनकी पत्नी ने कहा कि वह थोड़ी देर में मेकअप करवाकर आती है और उन्हें स्टूडियो में ही इंतजार करने को कहा। पहले कुछ मिनट बीते, फिर आधा घंटा निकल गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इंतजार धीरे-धीरे चिंता में बदल गया।



लापता दुल्हन नहीं मिला कोई सुराग

दुल्हन के वापस नहीं आने पर गौतम यादव ने पहले आसपास के इलाकों में खोजबीन की। इसके बाद ससुराल पक्ष सहित सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चला। लगातार खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो मामला पुलिस तक पहुंचा।



अब पुलिस के भरोसे दूल्हा, पत्नी की तलाश जारी

पीड़ित युवक ने पहले गोसलपुर और बाद में बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गुमशुदगी की शिकायत लेकर मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी गई है और नवविवाहिता की तलाश की जा रही है।



वहीं, दूल्हा गौतम यादव अपनी पत्नी के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए पुलिस और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है। फिलहाल यह रहस्यमयी गुमशुदगी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।



आधार के लिए 6 साल से भटक रहा था मजदूर परिवार, जबलपुर कलेक्ट्रेट ने 3 घंटे में बना दिया



बंद करो 70,80,90% वेतन की नौटंकी, प्रोबेशन में कम वेतन देना गलत, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार



16 साल पुराना सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद सुलझा, जिला अदालत में पेश हुआ समझौता



खाद घोटाला; मार्कफेड ने फर्टिलाइजर कंपनियों से ऊंची कीमत पर की खाद खरीदी





Tags:
  • जबलपुर
  • पुलिस जांच
  • गुमशुदगी
  • लापता दुल्हन
  • फोटो स्टूडियो