पुलिस को खुला चैलेंज देना बदमाशों को पड़ा भारी, दोनों गिरफ्तार
जबलपुर शहर में दबदबा बनाने के लिए बदमाशों की तरफ से नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वारदात का वीडियो अपलोड करने से लेकर व्हाट्सएप पर पुलिस को अपराध करने के बाद चैलेंज देने का मामला सामने आया है। जबलपुर पुलिस ने चैलेंज देकर फरार हुए मारपीट के आरोपी दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
बदमाशों ने डेरी कर्मचारी को मारा चाकू
जबलपुर मदन महल थाना क्षेत्र के होटल गुलजार के पीछे नरसिंह मंदिर के पास पिछले दिनों दो कुख्यात बदमाश आयुष जैन और सचिन झरिया ने डेरी कर्मचारी अंशुल पटेल को मामूली विवाद में चाकू मार दिया गया था और अंशुल को गंभीर हालत में घायल छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया।
पुलिस को चैलेंज करके फरार हुए बदमाश
सोशल मीडिया के जरिए वर्चस्व स्थापित करने में आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पुलिस को खुला चैलेंज दिया जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ लिखा "पकड़ सको तो पकड़ लो" यह दोनों अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस इन दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
आदतन अपराधी हैं 6161 गैंग के मेंबर
फरार आरोपियों की कटनी से गिरफ्तारी
मदन महल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार धुर्वे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC धारा 327 में केस दर्ज किया गया था। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिनकी पहले जानकारी इंदौर में होने की लगी थी लेकिन पुलिस के द्वारा लगातार तलाश करने पर वारदात के आरोपी आयुष जैन और आरोपी सचिन झरिया को कटनी से गिरफ्तार किया गया। जिसमें उनके पास से वारदात में उपयोग किए जाने वाला चाकू को भी बरामद किया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक