सौरभ शर्मा ने साले रोहित तिवारी को बना दिया बड़ा बिल्डर

Siddhi Tamrakar | Dec 31, 2024, 11:08 IST
saurabh sharma property scam 1
सौरभ शर्मा की संपत्ति जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। सौरभ ने अपने साले को तीन करोड़ रुपए की कोठी गिफ्ट की, जिसे जबलपुर में "मां उमा निवास" नाम दिया गया।

भोपाल के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कहानी ने चौंका देने वाले खुलासों के साथ पूरे मध्य प्रदेश में हलचल मचा दी है। सौरभ ने अपने साले रोहित तिवारी को तीन करोड़ रुपए की कोठी गिफ्ट की, जिसे जबलपुर में "मां उमा निवास" नाम दिया गया। महज चार सालों में रोहित तिवारी जबलपुर के टॉप बिल्डर्स में शामिल हो गए हैं।



संपत्ति का खेल और विवाद

सौरभ के भोपाल और औबेदुल्लागंज में पेट्रोल पंप हैं, जहां उसके विवादों ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दीं। अपने रसूखदार संबंधों के चलते उसने कारोबार में मनमानी की, लेकिन नजदीकियों ने ही उसे लोकायुक्त के शिकंजे में ला खड़ा किया।



रिश्तेदारों और दोस्तों का कारोबार

सौरभ ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसाय सौंपे थे। इनमें से कई लोग छापेमारी के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं। सौरभ के रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, और परिवार के लोग सतर्क हो गए हैं।





फार्म हाउस और गुप्त संपत्ति

मेंडोरी के जंगल में स्थित एक फार्म हाउस, जहां 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई, सौरभ के करीबी रिश्तेदार का बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद फार्म हाउस का मालिक फरार है, और एजेंसियां उससे पूछताछ नहीं कर पाई हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • भोपाल
  • भोपाल समाचार
  • मध्य प्रदेश
  • ED raid
  • ईडी रेड न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • सौरभ शर्मा
  • Saurabh Sharma
  • सौरभ शर्मा भ्रष्टाचार मामला
  • bhopal saurabh sharma case
  • सौरभ शर्मा मामला