जबलपुर में आरती के दौरान दो पक्षों में टकराव, मस्जिद की छत से चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Neel Tiwari | Feb 20, 2026, 08:05 IST
jabalpur sihora tension during aarti 2 communities
जबलपुर के आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात आरती के दौरान अचानक विवाद हो गया। एक युवक के साथ दुर्गा मंदिर में मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

News in short

  • विवाद आरती के दौरान हुआ था।
  • विवाद की शुरुआत गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुई थी।
  • युवक से मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने का आरोप लगे हैं।
  • दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मस्जिद की छत से पत्थर फेंकने की बात सामने आई है।
  • पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को खदेड़ा गया।
  • क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

News In Detail

गुरुवार,19 फरवरी की रात जबलपुर में दुर्गा माता मंदिर में पक्षों में विवाद हो गया। यह घटना तब हुई जब दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी।



देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के साथ मारपीट की गई। साथ ही मंदिर परिसर में नुकसान पहुंचाया गया। यह घटना कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र में फैल गई और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था।



4d938f80-869


मारपीट के बाद पथराव, इलाके में अफरा-तफरी

मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने और युवक से मारपीट की खबर फैलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि इसके बाद जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। साथ ही क्षेत्र में भगदड़ जैसे हालात बन गए थे।



स्थानीय लोगों के अनुसार मस्जिद की छत से भी कुछ युवकों द्वारा पथराव किया गया था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पथराव के कारण आसपास के मकानों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।



पुलिस ने संभाला मोर्चा, आंसू गैस के गोले छोड़े

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया। जिला मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था।



भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाया गया था। देर रात तक पुलिस बल इलाके में फ्लैग मार्च करता रहा।



834bb785-081


पहले से संवेदनशील माना जाता है इलाका

आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं। इस कारण पूर्व में भी तनाव की स्थिति बन चुकी है।



बताया जा रहा है कि घटना के समय मंदिर में आरती चल रही थी। मस्जिद में भी लोग एकत्रिक थे। इसी दौरान किसी छोटी बात ने बड़ा रूप ले लिया और विवाद हिंसा में बदल गया।



57469a6e-d06


जांच जारी, प्रशासन की शांति की अपील

फिलहाल क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।



पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।



ये खबरें भी पढ़िए...



जबलपुर न्यूज : जबलपुर मुख्य पीठ से दोबारा इंदौर बेंच भेजा केस, 23 फरवरी को अगली सुनवाई



एमपी न्यूज: 9 थानों की पुलिस पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश!



फैमिली के साथ ट्रेन में छेड़छाड़, विरोध करने पर 50 से ज्यादा युवकों ने की मारपीट



अनिल मिश्रा पर हमला या उन्होंने की मारपीट, हाईकोर्ट परिसर में हुआ नया बवाल



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर न्यूज
  • जबलपुर
  • पथराव
  • मंदिर
  • मस्जिद