बीच सड़क पर तंत्र मंत्र, जबलपुर में ये क्या कर रही है महिला...वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

Ravi Singh | Jul 20, 2024, 20:09 IST
jadu tona main road
जबलपुर में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। एक महिला सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच में पूजा कर रही है। आसपास आग जलाकर वो कुछ मंत्र पढ़ती हुई नजर आ रही है।

जबलपुर में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। एक महिला सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच में पूजा कर रही है। आसपास आग जलाकर वो कुछ मंत्र पढ़ती हुई नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि ये महिला जादू-टोना कर रही है, तो वहीं कुछ को ये कोई अजीब हरकत लग रही है।



क्या है पूरा मामला

जबलपुर में एक महिला सड़क के बीच में आग जलाकर काला जादू करते नजर दिख रही है, साथ ही मंत्र पढ़ते हुए आग के चारों और नाच रही है। महिला को देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर आग लगी हुई है। महिला बिना किसी से डरे यह काम कर रही है। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही जारी है।





लोगों की प्रतिक्रियाएं

लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है क्योंकि जादू-टोना कानूनन अपराध है। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि यह एक प्रचार स्टंट है। कुछ लोग महिला के मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



killer mother : मां और प्रेमी के बीच आया बेटा तो गला दबाकर कर दी हत्या



जादू-टोना करने पर सजा

जादू-टोना करने पर 5 साल तक की कैद की सजा हो सकती है। ओडिशा में भी 2013 से इसे लेकर कानून है, ये कानून डायन शिकार और जादू-टोना करने से रोकता है। इसके तहत अगर किसी प्रथा से किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है, तो ऐसा करने वाले को 1 से 3 साल की कैद की सजा हो सकती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • जबलपुर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • black magic
  • जादू-टोना
  • काला जादू