एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

Neel Tiwari | Published:
वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने पर जबलपुर के किसान दंपति ने खुद मगरमच्छ को पकड़कर वनकर्मियों को सौंप दिया।
When the forest department team failed to arrive, a farming couple in Jabalpur caught the crocodile themselves and handed it over to the forest personnel.
जबलपुर में एक किसान दंपति ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कई दिनों से खेत के तालाब में मगरमच्छ डेरा जमाए बैठा था। उसके डर से किसान परिवार और आसपास के लोग परेशान थे। वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम नहीं पहुंची। फिर क्या था, किसान दंपति ने खुद ही मगरमच्छ को पकड़ने की ठान ली।

दोनों ने तालाब में जाल बिछाया और खतरनाक मगरमच्छ को पकड़ लिया। इतना ही नहीं, महिला किसान खुद मगरमच्छ को लेकर वनकर्मियों के पास पहुंच गई।



वन विभाग को दी सूचना, लेकिन नहीं पहुंची टीम

मगरमच्छ की जानकारी मिलने के बाद किसान दंपति लखपत यादव ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी और सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ का रेस्क्यू करेगी। लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इंतजार लंबा होता गया और मगरमच्छ का खतरा बना रहा।



किसान दंपति ने खुद संभाला मोर्चा, जाल बिछाकर पकड़ा

वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय किसान दंपति ने खुद ही मगरमच्छ को पकड़ने का फैसला कर लिया। दोनों ने खेत के तालाब में जाल बिछाया और करीब 4 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात तब सामने आई, जब महिला किसान पकड़े गए मगरमच्छ को अपने हाथों में लेकर वन विभाग के कर्मचारियों तक पहुंच गई।



महिला किसान का साहस चर्चा में, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

किसान दंपति के इस कदम ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। जिस मगरमच्छ के रेस्क्यू की जिम्मेदारी वन विभाग की थी, उसे पकड़ने के लिए किसान परिवार को खुद जोखिम उठाना पड़ा। महिला किसान का साहस जहां लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं विभाग की कथित लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।



सूचना के बाद भी क्यों नहीं पहुंची वन विभाग की टीम?

इस घटनाक्रम ने वन विभाग की रेस्क्यू व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि जब कई दिनों से मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना विभाग को थी, तो टीम मौके पर क्यों नहीं पहुंची? वन्यजीवों के रेस्क्यू की जिम्मेदारी निभाने वाला विभाग यदि समय पर कार्रवाई नहीं करता, तो ग्रामीणों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?



हालांकि, मगरमच्छ को खुद पकड़ना बेहद जोखिम भरा है। ऐसे मामलों में वन विभाग की प्रशिक्षित टीम से ही रेस्क्यू कराया जाना चाहिए। किसान दंपति के साहस के साथ यह घटना वन विभाग की जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल छोड़ गई है।

Tags:
  • किसान दंपति ने पकड़ा मगरमच्छ
  • वन विभाग
  • जबलपु
  • खेत के तालाब में मगरमच्छ
  • किसान दंपति लखपत यादव