जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध के देवास से पकड़ाने पर मंत्री कैलाश बोले- ये सिमी के लोग

Sanjay Gupta | Jul 04, 2026, 16:20 IST
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले ये सिमी के लोग
गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने मध्यप्रदेश के देवास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है और इसे प्रतिबंधित संगठन सिमी से जोड़कर देखा है।

Indore. गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मध्यप्रदेश के देवास से संदिग्ध बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना (18) को पकड़ा है। आरोप है कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा है। एटीएस ने गुजरात और मध्यप्रदेश में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब इस कार्रवाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है।



मंत्री बोले यह सिमी से जुड़े अंडरग्राउंड लोग

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर में कहा कि देवास और खंडवा पहले से ही संदिग्ध स्थल है। यहां प्रतिबंधित संगठन सिमी सक्रिय रहा है। सिमी जब प्रतिबंधित हुआ तो तभी से यह अंडरग्राउंड होकर किसी ना किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस को और दिल्ली को थी तभी इस पर कार्रवाई हुई है। यह साजिशकर्ता ही है और हमारी नजर इन पर है।



देवास में यहां रहता है बिलाल

गुरुवार रात गुजरात ATS की टीम देवास के नाहर दरवाजा क्षेत्र स्थित गफूर बस्ती पहुंची थी। यहां बिलाल के घर पर करीब आधे घंटे तक परिवार से पूछताछ की। इसके बाद गुजरात ATS ने पकड़ लिया।



jaish-suspect-arrested-dewas


पांच राज्यों में कार्रवाई

जानकारी के अनुसार गुजरात ATS को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने में जुटे हैं। इसके बाग पांच राज्यों/जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई। इसके तहत गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, पाटन, नवसारी और मध्यप्रदेश के देवास से कुल 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि इन्होंने दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद नाम से एक संगठन बनाया था।



पाकिस्तान से फंडिंग की आशंका

जांच एजेंसी को आशंका है कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर से यह जुड़े थे। इससे 3 लाख रुपए की फंडिंग मिली। छापेमारी में एक आरोपी के मोबाइल से 254 जिहादी दस्तावेज, ऑडियो-वीडियो, फोटो और जैश-ए-मोहम्मद का झंडा मिला।



इसके अलावा मसूद अजहर की किताबें, उर्दू में लिखे पत्र और गुजराती में अनूदित जिहादी साहित्य भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ UAPA की विभिन्न धाराओं और BNS की धाराओं 61 व 148 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



ये भी पढ़ें...

गुजरात-एमपी से जैश के 8 आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू



कैसे आतंकी जाल में फंसती चली गई, जानिए बबीता धाकड़ की सीक्रेट ऑनलाइन लाइफ



एमपी एटीएस ने राजस्थान से पकड़ा तीसरा संदिग्ध आतंकी, PFI कमांडर निकला



बॉर्डर से ड्रग्स सप्लाई का बड़ा नेटवर्क, आतंकी संगठनों की भूमिका आई सामने





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • पाकिस्तान
  • देवास
  • गुजरात
  • ATS
  • जैश-ए-मोहम्मद