जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Published:
गैरिसन ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will attend the Tribal Pride Day Janjatiya Gaurav Diwas event being held at Garrison Ground.
मध्य प्रदेश में आज शनिवार (14 नवंबर) से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह शुरू होगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस समारोह की शुरुआत जबलपुर से होगी। इसके बाद 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खंडवा में कार्यक्रम होंगे। जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

समारोह में जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और जनजातीय कार्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।



सीएम मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जबलपुर और बेंगलुरु के दौरे पर रहेंगे। उनका Tour Schedule इस प्रकार है।



  • सुबह 10:05 से 10:20 बजे: भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
  • सुबह 10:25 से 11 बजे: भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:20 बजे: आधारताल स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • सुबह 11:25 से 11:35 बजे: मानस भवन पहुंचेंगे और स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12 से 12:10 बजे: गैरिसन ग्राउंड पहुंचकर जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1:15 बजे: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1:20 से 3 बजे: जबलपुर से बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 3:10 से 3:50 बजे: बेंगलुरु के जिगनी स्थित स्वामी विवेकानंद योग विश्वविद्यालय, प्रशांति कुटीराम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे।
  • शाम 6:25 से 7:10 बजे: बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • शाम 7:20 से रात 9:25 बजे: बेंगलुरु से भोपाल के स्टेट हैंगर लौटेंगे।
  • रात 9:40 बजे: जहांनुमा पैलेस के सामने स्थित हरनूर पैलेस पहुंचेंगे।
  • रात 9:45 बजे: निवास पहुंचेंगे।

लोकनृत्य और लोकगीतों की होंगी प्रस्तुतियां

तीन दिवसीय समारोह में मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। वे पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा बिरसा मुंडा के जीवन और आजादी की लड़ाई में जनजातीय नायकों के योगदान पर Exhibition भी लगाई जाएगी।



इस दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और जनजातीय समाज के विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी दे सकते हैं।



18 नवंबर तक चलेगा जनजातीय गौरव सप्ताह

प्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान सरकार, भाजपा संगठन और समाज के सहयोग से अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सभी जिलों में सांस्कृतिक जुलूस निकाले जाएंगे।



14 नवंबर को जनजातीय प्रतिभाओं और देवस्थानों पर Cleanliness Drive के साथ दीप जलाए जाएंगे। 15 नवंबर को स्कूलों और छात्रावासों में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी।



वहीं, 16 और 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में युवाओं के साथ संवाद और संपर्क अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान के बारे में बताया जाएगा।



जल, जंगल और जमीन के लिए लड़े थे बिरसा मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने जनजातीय समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। उनके आंदोलन ने छोटा नागपुर क्षेत्र में जनजातीय जमीन की सुरक्षा से जुड़े कानून बनाने में अहम भूमिका निभाई।



उनका नारा अबुआ दिशुम, अबुआ राज यानी हमारा देश, हमारा शासन आज भी जनजातीय समाज के अधिकार और सम्मान का प्रतीक है। मध्य प्रदेश में टंट्या मामा ने भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था और देश के लिए अपना बलिदान दिया था।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम
  • जनजातीय गौरव दिवस
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल
  • सीएम मोहन यादव