वर्मा के बयान पर जीतू का पलटवार, बोले- पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की चपेट में

Aman Vaishnav | Feb 08, 2026, 15:36 IST
jeetu patwari accuses-bjp corruption madhya pradesh
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान पर पलटवार किया। पटवारी ने बीजेपी की 20 साल पुरानी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसको खत्म करना कांग्रेस का पहला लक्ष्य है।

जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को घेरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान पर मोहन सरकार को घेरा। जीतू पटवारी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि बीजेपी की 20 साल पुरानी सरकार में कोई भी काम बिना चाय पानी के नहीं होता। नीचे से ऊपर तक हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला है। अब हमें इस भ्रष्ट सरकार से मध्य प्रदेश को मुक्त कराना है। यही कांग्रेस का पहला लक्ष्य है।



पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की चपेट में: जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने ट्वीट में लिखा है कि अब मोहन सरकार के मंत्री कैमरे पर कह रहे हैं कि थोड़ा बहुत भ्रष्टाचार तो हर जगह होता है। मुख्यमंत्री और मंत्री दोनों को यह पता है कि भ्रष्टाचार बढ़ चुका है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या भाजपा के मंत्री और विधायक भी इस भ्रष्टाचार के सिंडिकेट में शामिल हैं?



पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मंचों से कहते थे न खाऊंगा न खाने दूंगा। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री खुद मान चुके हैं कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की चपेट में है।



नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार में डूबे विभाग

जीतू पटवारी ने कहा कि जिस 50% कमीशन की बात मैं करता रहा हूं वह अब सही साबित हो रही है। 20 साल से भाजपा सरकार में कोई भी काम बिना चाय पानी के नहीं होता। नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकतर विभाग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कांग्रेस का पहला लक्ष्य मध्य प्रदेश को इस भ्रष्ट सरकार से मुक्त कराना है। कांग्रेस नेता और विधायक कमलेश्वर पटेल ने भी यही ट्वीट एक्स पर किया है।



ये है वर्मा का पूरा बयान

मंत्री ने उदाहरण के तौर पर कहा कि मैं 8 बार चुनाव जीत चुका हूं, जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं एक किसान हूं, मेरा मन कभी भी रिश्वत लेने का नहीं करता।



मजदूर हो या मंत्री, बेईमान अपनी फितरत नहीं बदलता: मंत्री

मंत्री वर्मा ने इंसान की फितरत पर तंज करते हुए एक उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर आप बेईमान आदमी को मंत्री, तहसीलदार या इंजीनियर बना दें, या फिर मजदूरी करने को कहें, वह अपनी आदत नहीं बदलता। उन्होंने देसी अंदाज में कहा कि एक बेईमान मजदूर जब जर्दा खाता है तो काम चोरी करने के लिए पांच बार थूकने जाता है। उनका इशारा साफ था कि ईमानदारी पद से नहीं, बल्कि नीयत से आती है।



ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज :लाड़ली बहनों को दी धमकी देने वाले मंत्री करण सिंह वर्मा अब भ्रष्ट अफसरों पर बरसे



अब राजस्व मंत्री वर्मा ने दी लाड़ली बहनों को योजना से नाम कटवा देने की चेतावनी



पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कर्ज लेने में मोहन सरकार ने शिवराज को पीछे छोड़ा



नीलेश आदिवासी हत्याकांड में राजनीति तेज, जीतू ने पूछा भूपेंद्र के यहां क्यों गए सीएम



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मोहन सरकार
  • प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • कमलेश्वर पटेल
  • करण सिंह वर्मा
  • भाजपा सरकार